1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र नास्तिक सम्मेलन| नास्तिक दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा समूह: तर्कवादी नरेंद्र नायक

महाराष्ट्र नास्तिक सम्मेलन| नास्तिक दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा समूह: तर्कवादी नरेंद्र नायक

 Reported By: PTI
 Published : Dec 18, 2022 11:38 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 11:38 pm IST

तर्कवादी नरेंद्र नायक ने रविवार को दावा किया कि नास्तिक दुनिया में ईसाइयों और मुसलमानों के बाद तीसरा सबसे बड़ा समूह है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI

तर्कवादी नरेंद्र नायक ने रविवार को दावा किया कि नास्तिक दुनिया में ईसाइयों और मुसलमानों के बाद तीसरा सबसे बड़ा समूह है। उन्होंने कहा कि हर बच्चा नास्तिक पैदा होता है, लेकिन उसके दिमाग में धर्म और आस्था की बातें बिठा दी जाती हैं। यहां ‘ब्राइट्स नेशनल एथिस्ट कॉन्फ्रेंस’ में भारतीय तर्कवादियों के संघ के अध्यक्ष नायक ने कहा कि उन्होंने 10 या 11 साल की उम्र में महसूस किया था कि ‘‘कोई अलौकिक शक्ति नहीं है।’’ 

नायक ने कहा, ‘‘मैं खुद नास्तिक बनने से पहले कभी किसी नास्तिक से नहीं मिला था। हर बच्चा नास्तिक पैदा होता है, लेकिन जैसे-जैसे बड़ा होता है, धर्म और विश्वास की बातें उसके दिमाग में बैठा दी जाती हैं। आपका परिवार, परिवेश इन मान्यताओं को आपके दिमाग में बिठाता है।’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘बहुत से लोग इन मान्यताओं को अपने दिमाग से निकालने में असमर्थ हैं, लेकिन हम (नास्तिक) ऐसा करने में सक्षम हैं। यह मत सोचिए कि हम (नास्तिक) दुनिया में अकेले हैं। दुनिया की आबादी का लगभग 18 प्रतिशत नास्तिक है। ईसाइयों और मुसलमानों के बाद दुनिया में नास्तिकों का सबसे बड़ा समूह है।’’ 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।