1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: औरंगजेब की कब्र को लेकर बढ़ा विवाद, सीएम फडणवीस ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

महाराष्ट्र: औरंगजेब की कब्र को लेकर बढ़ा विवाद, सीएम फडणवीस ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

 Reported By: Rajesh Kumar, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 17, 2025 04:33 pm IST,  Updated : Mar 17, 2025 05:53 pm IST

महाराष्ट्र में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की जा रही है। इसे लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर कोई औरंगजेब का महिमा मंडन करेगा तो हम होने नहीं देंगे।

औरंगजेब की कब्र पर विवाद, सीएम फडणवीस का बड़ा बयान- India TV Hindi
औरंगजेब की कब्र पर विवाद, सीएम फडणवीस का बड़ा बयान

माहाराष्ट्र के भिवंडी शहर में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने छात्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर का लोकार्पण किया और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि औरंगजेब  की कब्र का अगर कोई महिमा मंडन करेगा तो हम ऐसा होने नहीं देंगे। फडणवीस ने कहा कि इस देश में अगर महिमा मंडन होगा तो सिर्फ और सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर का होगा औरंगजेब की कब्र का नहीं। उन्होंने आगे कहा कि हमें उस औरंगजेब की कब्र क्यों चाहिए पर एएसआई ने उसे संरक्षित कर रखा है इसीलिए उस कब्र के संरक्षण की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार पर आ पड़ी है। 

फडणवीस ने कहा-मैं वचन देता हूं कि...

 
सीएम फडणवीस ने कहा, यह हमारा कैसा दुर्भाग्य है कि जिस औरंगजेब ने हमारे हजारों लोगों को मारा आज हमें उसी की कब्र का संरक्षण करना पड़ रहा है लेकिन एक वचन मैं आपको देना चाहता हूं कि इस महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र का महिमामंडन मैं होने नही दूंगा। अगर उसकी कब्र का कोई महिमा मंडन करेगा तो वह प्रयास हम वहीं कुचलकर रख देंगे। उन्होंने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा, ये वचन आज मैं आपको छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर के सामने देता हूं।

विश्व हिंदू परिषद के गोविंद शेंडे ने कही ये बात

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र सरकार से इसे जल्द हटाने की मांग की है। इस कब्र को लेकर हो रहे विवाद के बीच औरंगजेब के कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विश्व हिंदू परिषद महाराष्ट्र और गोवा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद शेंडे ने औरंगजेब की कब्र को गुलामी का प्रतीक बताया। उन्होंने सोमवार को कहा- औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को मारने से पहले 40 दिनों तक यातना दी थी। ऐसे क्रूर शासक का निशान क्यों रहना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।