1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'औरंगजेब की कब्र पर बनाना चाहिए टॉयलेट', MLA टी राजा सिंह ने फडणवीस से की विवादास्पद मांग

'औरंगजेब की कब्र पर बनाना चाहिए टॉयलेट', MLA टी राजा सिंह ने फडणवीस से की विवादास्पद मांग

 Reported By: Saket Rai Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Mar 20, 2026 08:14 am IST,  Updated : Mar 20, 2026 08:16 am IST

T Raja Singh Speech: विधायक टी राजा सिंह ने औरंगजेब की कब्र को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है। टी राजा सिंह ने ये भी बताया कि उन्हें ये कब्र स्वीकार क्यों नहीं है।

T Raja Singh- India TV Hindi
विधायक टी राजा सिंह ने छत्रपति संभाजीनगर में रैली को संबोधित किया। Image Source : @TIGERRAJASINGH/X

T Raja Singh On Aurangzeb: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित हिंदू राष्ट्र जागृति सभा की रैली को संबोधित करते हुए तेलंगाना के Goshamahal के विधायक टी राजा सिंह ने विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की कि औरंगजेब की कब्र हटाने की कोशिश करनी चाहिए। औरंगजेब की क्रब पर Urinal बनाना चाहिए। अगर आपने ऐसा किया तो हिंदू हमेशा आपको जिताते रहेंगे। वे आपको कभी नहीं भूलेंगे।

संभाजी को मारने वाले की कब्र स्वीकार नहीं

विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि ऐसा इसलिए करना चाहिए क्योंकि औरंगजेब ने मेरे संभाजी को मारा और मेरे संभाजी को मारने वाले की कब्र हम महाराष्ट्र की पवित्र धरती पर स्वीकार नहीं करेंगे। कुछ नेता कहते हैं कि औरंगजेब की कब्र को उखाड़ने की बात क्यों करते हो लेकिन मुझे तकलीफ है। जब-जब हम संभाजीनगर में आते हैं, तब-तब हमें औरंगजेब की कब्र चुभती है। इसीलिए हमें तकलीफ है और हम नहीं छोड़ेंगे।

कब्र का नामोनिशान मिटने तक छोड़ने वाले नहीं

टी राजा सिंह ने आगे कहा कि जब तक कब्र का नामोनिशान ना मिट जाए। हम छोड़ने वाले नहीं हैं। मेरी बहनों आप सावधान रहना। औरंगजेब के अनुयायी इस्लामिक राष्ट्र बनाने का बहुत बड़ा प्लान लेकर आगे बढ़ रहे हैं। लव जिहाद के नाम पर हमारी बहन-बेटियों का शिकार किया जा रहा है।

टी राजा ने CCTV जिहाद का भी किया जिक्र

टी राजा ने अपने भाषण में कई जगहों पर अपशब्दों का प्रयोग किया। साथ ही सीसीटीवी जिहाद पर भी बोला है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे आतंकवादी पकड़े गए हैं, जिन्होंने कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे और उसकी फुटेज पाकिस्तान को भेजते थे।

हिंदू महिलाओं से की धर्म का प्रचार करने की अपील

साथ ही, टी राजा सिंह ने रैली में आई बहनों से अपील की कि आप हर हफ्ते कम से कम एक घंटा धर्म के प्रचार में दीजिए। पहले तो अपने रिश्तेदारों को हिंदुत्व के बारे में बताओ। लव जिहाद के बारे में बताओ। आपकी बेटी ही भले छोटी क्यों ना हो लेकिन उसे भी लव जिहाद के बारे में बताओ कि कैसे बहन-बेटियों को ट्रैप किया जाता है।

ये भी पढ़ें- 'मध्य पूर्व में चल रही लड़ाई हमारी जंग नहीं है', सरकार के समर्थन में बोले कांग्रेस नेता मनीष तिवारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।