1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बीड: तेज रफ्तार कंटेनर ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत

बीड: तेज रफ्तार कंटेनर ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 30, 2025 10:19 am IST,  Updated : Aug 30, 2025 10:42 am IST

बीड में कुछ दिन पहले ही एक कंटेनर ने कई लोगों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद दोबारा ऐसी ही घटना सामने आई है। इससे लोग नाराज हैं।

beed accident- India TV Hindi
बीड सड़क हादसा Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के बीड जिले में सोलापुर-धुले राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ने पैदल चल रहे छह लोगों को कुचल दिया। इनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बीड शहर के पास नामलगांव फाटा में यह दर्दनाक हादसा हुआ। धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीड शहर के नामलगांव फाटा के फ्लाईओवर के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे हुए इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार कंटेनर ने पैदल जा रहे छह लोगों को रौंद डाला। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को तुरंत बीड जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल लोग पेंडगांव दर्शन के लिए जा रहे थे। हालांकि मृत और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया

कुछ दिन पहले गढ़ी फ्लाईओवर के पास भी इसी तरह कंटेनर की टक्कर में पांच से छह लोगों की मौत हो चुकी है। बार-बार हो रहे इन हादसों से इलाके में दहशत का माहौल है। इस बीच, बीड ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है।

मई में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

मई 2025 में भी बीड़ जिले में ऐसा ही हादसा हुआ था। गेवराई तालुका में एक भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसा 26 मई 2025 (सोमवार) की रात करीब 11 बजे धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर गांधी ब्रिज के पास गड़ी फ्लाईओवर के पास हुआ था। घटना का एक खौफनाक वीडियो CCTV में कैद हो गया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

(बीड से आमिर हुसैन की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।