1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को मंत्रिमंडल गठन में दिया फ्री हैंड, कौन विधायक मंत्री बनेगा, सीएम खुद करेंगे तय

बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को मंत्रिमंडल गठन में दिया फ्री हैंड, कौन विधायक मंत्री बनेगा, सीएम खुद करेंगे तय

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 13, 2024 10:34 am IST,  Updated : Dec 13, 2024 10:43 am IST

महाराष्ट्र में किस विधायक को मंत्री बनाया जाए और किसे कौन से विभाग दिया जाएगा यह देवेंद्र फडणवीस खुद तय करेंगे। बीजेपी आलाकमान ने यह अधिकार सीएम को सौंप दिया है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ देवेंद्र फडणवीस - India TV Hindi
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ देवेंद्र फडणवीस Image Source : PTI

मुंबईः महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फ्री हैंड दे दिया है। बीजेपी के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस को मंत्रिमंडल के गठन किसे मंत्री बनाया जाए, किस मंत्री को कौन से विभाग दिया जाए, इसके लिए उन्हें फ्री हैंड दे दिया है। उन्हें यह बताया गया है कि देवेंद्र फडणवीस अपने हिसाब से मंत्रिमंडल का गठन कर सकते हैं।

कौन विधायक मंत्री बनेगा, सीएम खुद करेंगे तय

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जिस भी मंत्री को जो विभाग देंगे वह अंतिम माना जाएगा। मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में सीएम की सलाह को अंतिम निर्णय माना जाएगा। बता दें कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व गृह विभाग अपने पास रखना चाहता है, वह किसी भी हाल में गृह विभाग अपने सहयोगी दलों को देना नहीं चाह रहा है। 

शनिवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

वहीं, एनसीपी और शिवसेना भी अपने स्तर पर अपने मंत्रियों के नाम तय कर लेंगे। महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार 14 दिसंबर को होगा। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार शनिवार को होगा। एनसीपी के एक पदाधिकारी ने पहले संकेत दिया था कि बीजेपी को 20 मंत्री पद मिलने की उम्मीद है, जबकि शिवसेना और एनसीपी को 10-10 मंत्री पद मिलने का अनुमान है।

 5 दिसंबर को देवेंद्र फड़णवीस ने ली थी सीएम पद की शपथ

बता दें कि 5 दिसंबर को देवेंद्र फड़णवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अजीत पवार और एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मुंबई के आज़ाद मैदान में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी समेत बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।