1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में भाजपा की हार का क्या था कारण, अब आगे क्या है प्लान? यहां जानिए

महाराष्ट्र में भाजपा की हार का क्या था कारण, अब आगे क्या है प्लान? यहां जानिए

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 14, 2024 08:20 pm IST,  Updated : Jun 14, 2024 09:31 pm IST

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद भाजपा की महाराष्ट्र ईकाई ने बड़ी बैठक की है और परिणाम का आत्मनिरीक्षण किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और उपुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की है।

महाराष्ट्र भाजपा की बैठक।- India TV Hindi
महाराष्ट्र भाजपा की बैठक। Image Source : X (@DEV_FADNAVIS)

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र में भाजपा की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, रक्षा खडसे, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े समेत कई नेता शामिल थे। बैठक में सबसे पहले नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर अभिनंदन का प्रस्ताव पारित हुआ। इसके बाद लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा के बुरे प्रदर्शन पर भी बात की गई है। आइए जानते हैं कि भाजपा की इस अहम बैठक में क्या सब हुआ है। 

फडणवीस ने बताया हार का कारण

देवेंद्र फडणवीस ने बताया है कि ध्रुवीकरण बहुत बड़ा हो गया और इस कारण लोकसभा चुनाव में हमारी सीटें कम हो गई। संविधान को बदल दिया जाएगा का झूठा प्रचार किया गया। फडणवीस ने कहा कि पहले तीन चरणों में झूठे  प्रचार की तीव्रता अधिक थी। इसलिए हम 24 में से केवल चार सीटें जीते। फिर हमने इसका हमने जवाब देना शुरू किया और 24 सीटों में से 13 सीटें जीतीं। फडणवीस ने पार्टी नेताओं से कहा कि विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब दें।

बावनकुले हार पर क्या बोले?

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने महाराष्ट्र में बीजेपी की हार पर विस्तार से बात की है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ झूठा प्रचार किया था कि भाजपा के लोग संविधान बदल देंगे, आदिवासियों की जमीन छीन लेंगे, कानून बदल देंगें आदि। इसके अलावा कांग्रेस द्वारा महिलाओं को खटाखट पैसे देने के वादे समेत कई कारण है जिसने महाराष्ट्र में भाजपा के प्रदर्शन पर असर डाला है। 

भाजपा चलाएगी हर घर संपर्क अभियान

चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में घर-घर अभियान चलाएगी। बावनकुले ने बताया कि महाराष्ट्र में सभी ने देवेंद्र फडणवीस को बताया की हार की ज़िम्मेदारी सिर्फ आपकी नहीं बल्कि 35 लाख महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं-नेताओं की है। इसलिए हमने फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश को ठुकरा दिया। बावनकुले ने ये भी कहा कि शिंदे, फडणवीस और अजीत पावर साथ रहेंगे और साथ में चुनाव लड़ेंगे। फिर से राज्य में महायुति की सरकार आएगी। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन एमवीए में अभी से पांच मुख्यमंत्री के दावेदार हैं, उनके अभी से झगड़े शुरू हो गए हैं।

तो हम विधानसभा में क्लीन स्वीप करेंगे...- फडणवीस

फडणवीस ने कहा कि जो लोग मेरिट में कुछ कम अंक प्राप्त किए हैं तो वे फेल हो गये और जो असफल हुए  हैं उन्हें 2 अंक अधिक मिलें हैं। उन्हें ऐसे पोट्रे किया जा रहा है। इसलिए फेल हुए लोग हाथी पर बैठकर चीनी बांट रहे है। फडणवीस ने कहा कि हमारे पास क्षमता है। यदि हम वर्तमान मिले मत को बरकरार रखते हैं और 1 प्रतिशत मत बढ़ाते हैं, तो हम विधानसभा में क्लीन स्वीप करेंगे। फडणवीस ने नेताओं से कहा कि अभी काम पर लग जाओ।

हम 130 विधानसभा क्षेत्रों में आगे- फडणवीस

जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने क्लोज डोर मीटिंग में कहा चुनाव में रणनीति की आवश्यकता होती है और हार होने पर ईमानदारी से आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता होती है। मुंबई के कार्यकर्ताओं ने इस हार को दिल पर ले लिया है और जीतने का एक नया संकल्प किया है। इस हार से आसमान नहीं गिरा है। राज्य में एमवीए से सिर्फ 2 लाख वोट कम और मुंबई में 2 लाख ज्यादा वोट मिले हैं। 130 विधानसभा क्षेत्रों में हम आगे हैं। 

ये भी पढ़ें- "अन्ना हजारे को एकनाथ शिंदे के खिलाफ कोर्ट जाना चाहिए", वर्षा गायकवाड़ ने दिया बयान

दाऊद इब्राहिम के भाई के खिलाफ नहीं मिले सबूत, आरोप साबित न होने पर अदालत ने किया बरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।