Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BJP MLA नितेश राणे की गुमशुदगी के पोस्टर फाड़ रहे समर्थक, CM ठाकरे के पोस्टर चिपकाने की दी चेतावनी

BJP MLA नितेश राणे की गुमशुदगी के पोस्टर फाड़ रहे समर्थक, CM ठाकरे के पोस्टर चिपकाने की दी चेतावनी

Reported by: जय प्रकाश सिंह Published : Dec 31, 2021 11:13 am IST, Updated : Dec 31, 2021 11:13 am IST

राणे के समर्थक उन पोस्टर्स को खोज-खोजकर फाड़ना शुरू कर दिए हैं। साथ ही लापता होने के पोस्टर चिपकाने का आरोप शिवसेना पार्टी पर लगा रहे हैं।

nitesh rane mla bjp- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नितेश राणे

Highlights

  • केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है
  • सीएम उद्धव ठाकरे पर राणे के समर्थक भड़के
  • नितेश राणे के समर्थकों ने पोस्टर फाड़े

BJP MLA Nitesh Rane Case: भारतीय जनता पार्टी के विधायक नितेश राणे की गुमशुदगी के पोस्टर चिपके दिखे। जिसके बाद राणे के समर्थक उन पोस्टर्स को खोज-खोजकर फाड़ना शुरू कर दिए हैं। साथ ही लापता होने के पोस्टर चिपकाने का आरोप शिवसेना पार्टी पर लगा रहे हैं और इस दौरान सीएम उद्धव ठाकरे पर भी राणे के समर्थक भड़के नजर आए। 

गुस्साए राणे के समर्थकों ने कहा है कि, अगर शिवसेना पार्टी अपने समर्थकों को ऐसा करने से नहीं रोकती है तो सीएम ठाकरे के पोस्टर भी चिपकने शुरू हो जाएंगे। क्योंकि, सीएम साहब सभी कई माह से गायब दिख रहे हैं। पोस्टर फाड़ने के दौरान समर्थकों ने ठाकरे के खिलाफ नारे भी लगाए। साथ ही गुस्से में पोस्टरों को फाड़कर फेंक भी दिया।

बता दें, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसी कारण विधायक राणे गायब नजर आ रहे हैं। पुलिस की ओर से नितेश राणे को समन भी जारी किया गया है। दरअसल, कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के कंकावली में संतोष परब पर चार अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। पुलिस को जांच में इसके तार राणे से जुड़े नजर आए हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement