1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'मुलाकात किस कारण से हुई ये तो...', छगन भुजबल और शरद पवार मुलाकात पर बोले बीजेपी के अध्यक्ष

'मुलाकात किस कारण से हुई ये तो...', छगन भुजबल और शरद पवार मुलाकात पर बोले बीजेपी के अध्यक्ष

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Jul 15, 2024 04:01 pm IST,  Updated : Jul 15, 2024 04:01 pm IST

छगन भुजबल और शरद पवार ने आज मुंबई में मुलाकात की। इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसे में बीजेपी अहज स्थिति में दिख रही है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले- India TV Hindi
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले Image Source : SCREENGRAB

महाराष्ट्र में फिर से सियासी हवा चलने लगी है। आज दोपहर अजित पवार गुट के मंत्री छगन भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात की। इस मुलाकात के राजनीतिक पंडिट कई मयाने निकाल रहे हैं। पिछले दिनों भी कयास लग रहे थे कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार गुट कई नेता शरद पवार के पाले में चले जा सकते हैं। ऐसे में छगन भुजबल की ये मुलाकात भी उसी ओर इशारा करती है। इस पर महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुलाकात के बाद ये तो छगन भुजबल बताएंगे कि मुलाकात क्यों हुई है?

असहज हो गई बीजेपी

दरअसल, आज अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल और शरद पवार की मुलाकात को लेकर बीजेपी असहज हो गई है लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस मुलाकात को विकास और सामाजिक कार्य से जोड़कर बताया। साथ ही कहा की छगन भुजबल इसका कारण बताएंगे। मुलाकात के बाद महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा ये तो छगन भुजबल बताएंगे की मुलाकात क्यों हुई।

'सत्ता पक्ष और विपक्ष की ऐसी मुलाकात...'

आगे नागपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि छगन भुजबल और शरद पवार की मुलाकात इसका अर्थ महाराष्ट्र में जो घटनाक्रम चल रहा है, उसको लेकर चाहे वो विकास कार्य हो सामाजिक कार्य है इसको लेकर मुलाकात हो रही होगी। सत्ता पक्ष और विपक्ष की ऐसी मुलाकात होती रहती है लेकिन मुलाकात के बाद छगन भुजबल बताएंगे की ये मुलाकात किस कारण से हुई?

ये भी पढ़ें:

अंजनेरी पहाड़ पर पानी की तेज धार में फंसे पर्यटक, 6 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन; देखें भयावह Video

ATM लूटने घुसे चोर, अचानक मशीन में लगी आग, चोरों के सामने ही जल गए सारे नोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।