1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पूर्व नौसेना अधिकारी की पीटने वाले शिवसैनिकों को मिली बेल, BJP ने उठाए सवाल

पूर्व नौसेना अधिकारी की पीटने वाले शिवसैनिकों को मिली बेल, BJP ने उठाए सवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 02:56 pm IST

पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से मारपीट के आरोपी सभी छह शिवसैनिकों को पुलिस स्टेशन से टेबल बेल मिलने पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं।

पूर्व नौसेना अधिकारी की पीटने वाले शिवसैनिकों को मिली बेल, BJP ने उठाए सवाल- India TV Hindi
पूर्व नौसेना अधिकारी की पीटने वाले शिवसैनिकों को मिली बेल, BJP ने उठाए सवाल Image Source : SCREEN GRAB

मुंबई: पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा से मारपीट के आरोपी सभी छह शिवसैनिकों को पुलिस स्टेशन से टेबल बेल मिलने पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार के प्रभाव के कारण सभी आरोपियों के खिलाफ कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, इसीलिए आरोपियों को थाने से ही बेल मिल गई।

भाजपा नेता राम कदम ने ट्वीट कर यह आरोप लगया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "बुजुर्ग नौसेना अधिकारी से मारपीट करने वाले शिवसेना नेता जमानत पर तुरंत छूट गए। महाराष्ट्र सरकार ने जानबूझ कर केस को कमजोर किया। उसी कारण वह तुरंत छूट गए।" गौरतलब हो कि सभी आरोपियों को 5 हजार के सिक्योरिटी बॉन्ड पर थाने में ही टेबल बेल मिल गई।

बता दें कि राज्य सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया कंटेंट को शेयर करने से शिवसैनिक नाराज थे और उन्होंने पूर्वे नौसेना अधिकारी मदन शर्मा को बुरी तरह पीट दिया था। यह मामला मुम्बई के समता नगर पुलिस स्टेशन का था, यहीं FIR दर्ज कराई गई थी। 

घटना शुक्रवार शाम की थी। शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कार्टून सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर गुस्साए शिवसैनिकों ने पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा के साथ मारपीट की थी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ विवाद को लेकर शिवसेना की काफी फजीहत हो चुकी है।

मुंबई के बीएमसी अधिकारियों द्वारा कंगना रनौत के कार्यालय के कुछ हिस्सों को गिराने के एक दिन बाद, अभिनेत्री ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर '' सत्ता के दुरुपयोग '' का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और घोषणा की कि उनकी आवाज दूर तक जाएगी। 

रनौत ने शिवसेना के नेतृत्व वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की गुंडों से तुलना करते हुए कई ट्वीट् पोस्ट किए, जिसमें राज्य सरकार को एक ‘‘मिलावटी सरकार’’ कहकर मराठी संस्कृति को याद करने की नसीहत दी गई।

उन्होंने आरोप लगाया है कि शिवसेना से टकराव के कारण महाराष्ट्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है। कंगना के इन्हीं आरोपी के बीच अब शिवसेना इस नए विवाद में फंस गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।