1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कार्यक्रम के बीच BJYM कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कांग्रेस का एजेंडा फैलाने का आरोप

कार्यक्रम के बीच BJYM कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, कांग्रेस का एजेंडा फैलाने का आरोप

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 16, 2024 11:33 pm IST,  Updated : Oct 16, 2024 11:34 pm IST

नागपुर में अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यक्रम के दौरान हंगामा का मामला सामने आया है। यहां भाजयुमो ने हंगामा करते हुए समिति के व्याख्यानकर्ताओं पर कांग्रेस का एजेंडा फैलाने का आरोप लगाया है।

BJYM कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी।- India TV Hindi
BJYM कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी। Image Source : INDIA TV

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, ये कार्यक्रम अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में समिति के संस्थापक संगठक श्याम मानव को व्याख्यान देना था। श्याम मानव के व्याख्यान का विषय 'संविधान बचाओ महाराष्ट्र बचाओ' था। हालांकि उनके व्याख्यान से पहले ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश की।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस कार्यक्रम के दौरान फेक नैरेटिव के जरिए यह बताने की कोशिश की जा रही थी कि संविधान बदल जाएगा। इसके खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने नारेबाजी की। उनका कहना है कि श्याम मानव फेक नैरेटिव लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

मंच की ओर बढ़ गए कार्यकर्ता

बता दें कि श्याम मानव के भाषण से पहले जब अन्य वक्ता दशरथ मडावी भाषण दे रहे थे, तो उन्होंने कई बार संविधान के खतरे में आने की बात का जिक्र किया। इसी दौरान दर्शकों में बैठे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर सवाल किया कि 2014 के बाद संविधान कैसे खतरे में आ गया यह बताएं। इस सवाल के बावजूद दशरथ मडावी ने अपना भाषण जारी रखा। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मंच की ओर बढ़ने लगे। 

पुलिस ने रास्ते में रोका

हालांकि अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकर्ताओं ने उन्होंने मंच की सीढ़ियों पर ही रोक लिया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोका। इस बीच मंच के पीछे लगे सभा के बैनर को एक युवक ने फाड़ दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने केवल सवाल पूछा था, जिसका जवाब नहीं दिया गया, इसलिए उन्होंने नारेबाजी की। उनका आरोप है कि श्याम मानव की सभा में अंधविश्वास से संबंधित कोई मुद्दा नहीं उठाया गया, बल्कि कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा जा रहा था।

यह भी पढ़ें- 

शपथ लेते ही एक्शन में उमर अब्दुल्ला, DGP से बात करने के बाद दे दिया अहम आदेश

Video: पेशाब मिलाकर खाना बना रही थी नौकरानी, पूरे परिवार का लीवर हुआ खराब; 8 साल से कर रही थी काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।