1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BMC चुनाव की तारीख तय होते ही एक्शन मोड में BJP, पूरे महाराष्ट्र में संभावित उम्मीदवारों को लिया जा रहा इंटरव्यू

BMC चुनाव की तारीख तय होते ही एक्शन मोड में BJP, पूरे महाराष्ट्र में संभावित उम्मीदवारों को लिया जा रहा इंटरव्यू

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Dec 16, 2025 02:58 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 02:58 pm IST

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। तारीखें घोषित होते ही भाजपा एक्शन मोड में आ गई है। संभावित उम्मीदवार जो चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे, उनका इंटरव्यू शुरू हो चुका है।

महाराष्ट्र में एक्शन मोड में भाजपा- India TV Hindi
महाराष्ट्र में एक्शन मोड में भाजपा Image Source : PTI

महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव का बिगुल बज गया है, मुंबई की 29 महानगरपालिकाओं के लिए चुनाव 15 जनवरी को होंगे और नतीजा 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र के अलग-अलग महानगरपालिकाओं के लिए भारतीय जनता पार्टी फुल एक्शन में आ गई है और इसे लेकर आज से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुछ जगह पर उम्मीदवारों का एक दिन का इंटरव्यू रखा गया है, तो कुछ जगहों पर दो से चार दिन का इंटरव्यू का प्रोग्राम रखा गया है। इंटरव्यू होने के बाद जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

नागपुर महानगरपालिका चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा खेमे में उम्मीदवार चयन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रभाग स्तर पर पर्यवेक्षक द्वारा इंटरव्यू लेने के बाद भाजपा कार्यालय में आज से साक्षात्कारों का दौर शुरू हो गया है। इच्छुक उम्मीदवारों का इंटरव्यू आज से 19 दिसंबर के बीच भाजपा के कार्यालय में आयोजित किया गया है।

जानें खास बातें

  • नागपुर में कुल 38 महानगरपालिका में नगरसेवकों के लिए सीटों की संख्या 151 है, जिसमें पुरुष नगरसेवकों के लिए 75 और महिला नगरसेवकों के लिए 76 सीटें हैं।

     

  • सामान्य श्रेणी की 69 सीटों में से 34 सीटें पुरुषों के लिए, 35 सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।
     
  • ओबीसी की 40 सीटों में से 20 सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित हैं तो 20 सीटें महिलाओं के लिए हैं।
     
  • अनुसूचित जाति की 30 सीटें हैं उनमें से 15 पुरुष और 15 महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। 
     
  • अनुसूचित जनजाति की 12 सीटें हैं जिनमें 6 सीटें पुरुषों और 6 महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।  

बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा क्यों है गंभीर

भारतीय जनता पार्टी ने नागपुर महानगर पालिका के चुनाव को काफी गंभीरता से लिया है, क्योंकि नागपुर देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी नागपुर से ही सांसद हैं। महाराष्ट्र के रेवेन्यू मिनिस्टर महाराष्ट्र नागपुर के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का भी गृह क्षेत्र जिला नागपुर ही है, जिन्हें महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया है। मार्च 2007 से महानगरपालिका में सत्ता में भारतीय जनता पार्टी है, अब तक भारतीय जनता पार्टी 2007 से अब तक 8 मेयर दे चुकी है।

भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष चंद्र शेखर बावनकुले ने कहा कि शिवसेना शिंदे एवं अजीत पवार की पार्टी से महायुती की बातचीत चल रही है। अभी शिवसेना के पदाधिकारी की कल ही सूची मिली है, जिसे बातचीत शुरू की जाएगी। यदि गठबंधन होता है तो मिलकर चुनाव लड़ेंगे नहीं तो मित्रता पूर्वक चुनाव लड़ा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने तीन सर्वे कराया है और सर्वे की प्राथमिकता चुनाव मे उम्मीदवारों को फाइनल करते हुए देखा जाएगा।

कितनी हैं सीटें, जानिए

29 महानगरपालिकाओं में 893 प्रभाग हैं, 2896 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें महिला सीटें 1442 हैं, अनुसूचित जाति की 341 सीटें हैं, अनुसूचित जनजाति की 77, पिछड़ा वर्ग की 759 सीटों पर मतदान होगा। 29 महानगरपालिकाओं में 3,48,78,017 कुल मतदाता मतदान करेंगे। तो वहीं 3,91,47 मतदान केंद्र 29 महानगरपालिकाओं में बनाए जाएंगे। 1,81,93,66 पुरुष मतदाता हैं और 1,66,79,755 महिला मतदाता हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।