1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दिल्ली के बाद अब दमघोंटू हुई मुंबई की हवा, बीएमसी ने जारी की गाइडलाइन

दिल्ली के बाद अब दमघोंटू हुई मुंबई की हवा, बीएमसी ने जारी की गाइडलाइन

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise,  Namrata Dubey Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 06, 2023 11:58 am IST,  Updated : Nov 06, 2023 11:58 am IST

दिल्ली के बाद अब मुंबई की हवा भी जहरीली होती जा रही है। मुंबई में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। यहां AQI में कमी नहीं हो रही है, जबकि यह हर दिन बढ़ती जा रही है। वहीं आम लोगों का कहना है कि निर्माण कार्यों की वजह से ऐसा हो रहा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर।- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर। Image Source : PTI

मुंबई : शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई में प्रदूषण का स्तर आज भी AQI 300 के करीब दर्ज किया गया है। वहीं प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बाद बीएमसी ने गाइडलाइन जारी कर दी है। बीएमसी द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार निर्माणाधीन जगहों पर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं प्रदूषण बढ़ने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश के आर्थिक राजधानी मुंबई में शहर की आबोहवा जहरीली हो गई है। यह लगातार दूसरा साल है, जब मुंबई में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में जाती नजर आ रही है। बीकेसी में लगे राज्य सरकार के पॉल्यूशन कंट्रोल मीटर के अनुसार आज मुंबई की हवा की गुणवत्ता 'Very Poor' से 'Unhealthy' की केटेगरी में है, जो 300 के करीब पहुंच गई है।

महत्वपूर्ण स्थानों का हाल

संपूर्ण मुंबई- 271 AQI

विले पार्ले- 220 AQI
चेम्बूर-247 AQI
कोलाबा- 227 AQI
वर्ली- 238 AQI
देवनार- 280 AQI
बीकेसी- 239 AQI

मॉर्निंग वॉक में हो रही दिक्कत

मुंबई शहर में लगातार ब्रिज, मेट्रो फ्लाईओवर बन रहे हैं। कंस्ट्रक्शन से निकलने वाली धूल शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ा रही है। मुंबई में फिलहाल 6,000 स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस बीच शहर में बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने एंटी स्मॉग गन खरीदने का विचार किया है। प्रदूषण के साथ मुंबई के लोगों का स्वस्थ्य भी खतरे में है। धूल से बचाव के लिए निर्माणाधीन भवनों के स्थानों को 35 फीट ऊंची चादरों से घेरना अनिवार्य होगा। सभी निर्माण स्थलों को स्प्रिंकलर और एक महीने के अंदर स्मॉग गन सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए। शहर की 50 से 60 सड़कों पर सुबह 3 से सुबह 6 बजे तक स्मॉग गन से सूक्ष्म छिड़काव किया जा रहा है। वहीं मरीन ड्राइव पर वॉक करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि प्रदूषण की वजह से उसने सुबह वॉक करना बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि आजकल प्रदूषण के चलते थोड़ा वॉक के बाद सांस फूलने लगती है। अधिकतर लोगों ने बढ़ते निर्माण को इसका कारण बताता।

यह भी पढ़ें-  

सलून में बाल कटा रहा था युवक, गिरोह ने आकर धारदार हथियार से किया ताबड़तोड़ हमला; CCTV में हुआ कैद

एनसीपी नेता एकनाथ खडसे को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे शरद पवार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।