1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. समंदर में तैरती नाव धूं-धूं कर जलने लगी, 18 लोगों को बचाया गया, जानें कहां हुआ हादसा?

समंदर में तैरती नाव धूं-धूं कर जलने लगी, 18 लोगों को बचाया गया, जानें कहां हुआ हादसा?

 Published : Feb 28, 2025 12:51 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 01:40 pm IST

अलीबाग के पास समंदर में एक नाव में आग लग गई। इस नाव का इस्तेमाल मछली पकड़ने के लिए किया जाता है। नाव में सवार 18 लोगों को बचा लिया गया है।

नाव में लगी आग- India TV Hindi
नाव में लगी आग Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र में अलीबाग के पास समंदर में एक नाव में आग लग गई। इस नाव का इस्तेमाल मछली पकड़ने के लिए किया जाता है। नाव में सवार 18 लोगों को बचा लिया गया है। बताया जाता है कि यह नाव समंदर में मछली पकड़ने के उद्देश्य से निकली थी। लेकिन शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक नाव में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से नाव को किनारे पर लाकर आग पर काबू पाया गया।

नाव का 80 फीसदी हिस्सा जलकर राख

बताया जाता है कि नाव पर करीब 18 लोग सवार थे। नाव में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। यह बोट अलीबाग के पास स्थित साखर गांव के मारुति गण की थी। इस नाव के जरिए समंदर में मछली पकड़ी जाती थी। लेकिन यह नाव हादसे का शिकार हो गई। आग से नाव का 80 प्रतिशत हिस्सा जलकर खाक हो गया।

समंदर के बीच तैरती हुई नाव में जब आग लगी तो तो मदद के लिए आसापास मौजूद नाविकों के साथ ही कोस्टगार्ड की शिप भी वहां पहुंच गई। इससे राहत और बचाव में काफी मदद मिल गई। देखते ही देखते नाव में सवार मछुआरों को जलती हुई नाव से सुरक्षित निकाल लिया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।