महाराष्ट्र के वाशिम शहर में एक नाबालिग की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। नाबालिग साइकिल से कहीं जा रही थी और रोड क्रॉस करने के दौरान एक बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
बस ने छात्रा को मारी टक्कर
दरअसल, वाशिम शहर से गुजरने वाले पुसद हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार महाराजा ट्रैवल्स की बस ने साइकिल सवार 16 वर्षीय छात्रा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो अब सामने आया है। मृतक छात्रा की पहचान संध्या सारसकर के रूप में हुई है।
छात्रा की मौके पर हुई मौत
जानकारी के अनुसार, संध्या अपनी साइकिल से सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान पुसद की ओर जा रही ट्रैवल्स बस ने अचानक बगल से उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया। स्थानीय नागरिकों ने घटना स्थल पर भीड़ जमा कर प्रशासन से बस चालक पर कठोर कार्रवाई की मांग की।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इस हादसे ने न केवल सारसकर परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। (इनपुट- इमरान)