1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में चुनाव से पहले कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार? शिंदे गुट के नेता ने कहा- 'हमें मिलें ज्यादा मंत्री'

महाराष्ट्र में चुनाव से पहले कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार? शिंदे गुट के नेता ने कहा- 'हमें मिलें ज्यादा मंत्री'

 Published : Jul 26, 2024 11:13 pm IST,  Updated : Jul 27, 2024 06:31 am IST

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। एकनाथ शिंदे गुट के नेता ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के बीच बैठक हो चुकी है।

देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार- India TV Hindi
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार Image Source : FILE PHOTO-PTI

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच सियासी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बजट सत्र में राज्य के लोगों के लिए कई बड़े ऐलान किए। इस बीच, शिंदे गुट के शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि साल 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार बनाने के दौरान उनके विधायकों द्वारा दिए गए बलिदान के कारण उनकी पार्टी को अधिक मंत्री पद मिलना चाहिए। 

शिंदे, अजित पवार और फडणवीस के बीच हुई बैठक

शिंदे गुट के नेता शिरसाट ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को एक बैठक की थी। बैठक के दौरान हो सकता है कि मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई होगी।

शिरसाट खुद बनना चाहते हैं मंत्री 

छत्रपति संभाजीनगर से शिंदे गुट के शिवसेना विधायक शिरसाट ने कहा, 'मंत्रिमंडल विस्तार होना चाहिए और यह अगले सप्ताह हो सकता है।' शिरसाट खुद भी मंत्री बनने की आकांक्षा रखते हैं और पहले सार्वजनिक रूप से यह बात कह चुके हैं। 

शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट
Image Source : FILE PHOTOशिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट

शिवसेना के बलिदान के कारण महाराष्ट्र में सरकार

शिरसाट ने शिंदे के नेतृत्व में विधायकों के विद्रोह का जिक्र करते हुए कहा कि शिवसेना के मंत्रियों की संख्या बढ़नी चाहिए क्योंकि उनके बलिदान के कारण ही सरकार बन पाई थी। शिंदे के कारण ही महाराष्ट्र में आज महायुति की सरकार है।

अगले दो महीनों में लग सकती है आचार संहिता

बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता अगले दो महीनों में लागू होने की उम्मीद है। ऐसे में मंत्री के तौर पर सरकार में शामिल होने वालों को काम करने के लिए कुछ ही दिन मिल पाएंगे। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि मंत्री बनने के बाद कितने लोग काम कर पाएंगे। 

भाषा के इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।