1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: चंद्रपुर में जादू टोना के शक में 7 लोगों को बीच चौराहे पर बांधकर पीटा गया, 5 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र: चंद्रपुर में जादू टोना के शक में 7 लोगों को बीच चौराहे पर बांधकर पीटा गया, 5 की हालत गंभीर

 Published : Aug 23, 2021 01:31 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 01:31 pm IST

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जादू टोना करने के संदेह में गांव वालों ने 7 लोगों को बुरी तरह पीटने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया हैं जिसमें तीन बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल है।

महाराष्ट्र: चंद्रपुर...- India TV Hindi
महाराष्ट्र: चंद्रपुर में जादू टोना के शक में 7 लोगों को बीच चौराहे पर बांधकर पीटा गया, 5 की हालत गंभीर Image Source : INDIA TV

चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में जादू टोना करने के संदेह में गांव वालों ने 7 लोगों को बुरी तरह पीटने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 5 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया हैं जिसमें तीन बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने 12 गांव वालों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रपुर जिले के जीवति तहसील अंतर्गत आने वाले वणी खुर्द गांव से एक सनसनीखेज घटना का वीडियो सामने आया है।

बताया जा रहा है कि गांव वालो को अपने ही गांव में रहनेवाले 7 लोगों पर जादूटोना करने का संदेह था इसीलिए गांववासियों ने एकजुट होकर इन 7 लोगों को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि सैकड़ो गांववालो की भीड़ जुटी है और वे सात लोगों की पिटाई कर रहे है। घटना में 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जिसमें तीन वृद्ध महिला भी शामिल है।

घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही तुरंत पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और बंधक बनाए गए सात लोगों को गांववालों के चुंगल से छुड़ाया। पुलिस समय पर पहुंची इसीलिए सातों लोगों की जान बच सकी नहीं तो उन्हें गांववालों के गुस्से के सामने उन्हें अपनी जान से हाथ धो बैठना पड़ता। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों पर मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी है। गांव में हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।