1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. इधर महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा, उधर CM शिंदे ने कर्मचारियों के लिए दिवाली तोहफे का किया ऐलान

इधर महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा, उधर CM शिंदे ने कर्मचारियों के लिए दिवाली तोहफे का किया ऐलान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 15, 2024 05:24 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 05:50 pm IST

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव के ऐलान से कुछ मिनट पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे- India TV Hindi
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे Image Source : PTI

भारतीय निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इधर चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में चुनाव का ऐलान किया, तो कुछ देर पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निचले स्तर के सरकारी कर्मचारियों, किंडरगार्टन शिक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं के लिए दिवाली बोनस का ऐलान किया। सोशल हेल्थ वालंटियर्स को दिवाली बोनस के रूप में 12,000 रुपये और किंडरगार्टन टीचर या हेल्पर को 5,000 रुपये मिलेंगे।

यह घोषणा चुनाव आयोग के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कुछ मिनट पहले किया गया। सीएम एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी BMC कर्मचारियों को भी 29 हजार रुपये बोनस देने का ऐलान किया है। यह पिछले वर्ष घोषित बोनस से 3,000 रुपये अधिक है। महाराष्ट्र सरकार ने यह भी कहा कि वह लड़की बहिन योजना दिवाली बोनस 2024 कार्यक्रम के अनुसार, योग्य महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 3,000 रुपये जमा करेगी, जिसमें चौथी और पांचवीं किस्त शामिल है। दिवाली बोनस के तौर पर किश्तें पहले ही जारी कर दी जाएंगी।

महाराष्ट्र में कब होगा चुनाव?

इस बीच, चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। महाराष्ट्र में 9 करोड़ 63 लाख वोटर्स हैं। इनमें 5 करोड़ पुरुष वोटर्स हैं। महाराष्ट्र में एक लाख पोलिंग बूथ पर वोट पड़ेंगे। महाराष्ट्र के हर बूथ पर करीब 960 वोटर्स होंगे। मुंबई में पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं। वहीं, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। झारखंड में 2 करोड़ 60 लाख वोटर्स हैं। यहां एक करोड़ 31 लाख पुरुष वोटर्स हैं और एक करोड़ 29 लाख महिला वोटर्स हैं।  झारखंड में 29 हजार 562 बूथ पर वोट पड़ेंगे। झारखंड के हर बूथ पर 881 वोटर्स होंगे।

ये भी पढ़ें- 

UP की इन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानिए यहां

इधर महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा, उधर CM शिंदे ने कर्मचारियों के लिए दिवाली तोहफे का किया ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।