1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश की वे 9 विधानसभा सीटें, जिनपर 13 नवंबर को होने हैं उपचुनाव, 23 नवंबर को आएगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश की वे 9 विधानसभा सीटें, जिनपर 13 नवंबर को होने हैं उपचुनाव, 23 नवंबर को आएगा रिजल्ट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 15, 2024 04:03 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 07:14 pm IST

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है।

योगी आदित्यनाथ (बाएं) और अखिलेश यादव (दाएं)- India TV Hindi
योगी आदित्यनाथ (बाएं) और अखिलेश यादव (दाएं) Image Source : PTI

चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। इन चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे, जिसकी तैयरियां सभी पार्टियां शुरू कर चुकी हैं। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए लिए 13 नवंबर की तारीख तय की है। यूपी की खाली इन सभी 9 सीटों पर 13 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे।  

यूपी की इन 9 खाली सीटों पर होंगे उपचुनाव

  1. कानपुर की सीसामऊ सीट
  2. प्रयागराज की फूलपुर सीट
  3. मैनपुरी की करहल सीट
  4. मिर्जापुर की मझवां सीट
  5. अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट
  6. गाजियाबाद सदर सीट
  7. अलीगढ़ की खैर सीट 
  8. मुरादाबाद की कुंदरकी सीट
  9. मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट

महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव कब?

यूपी की एक और सीट अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया गया है। चुनाव याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव को रोका गया है। वहीं, महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके अलावा झारखंड में दो चरणों में मतदान होने हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

राजस्थान की 7 सीटों पर होंगे उपचुनाव

उत्तराखंड के केदारनाथ में 20 नवंबर को विधानसभा के उपचुनाव होंगे। केरल की वायनाड में 13 नवंबर को लोकसभा उपचुनाव होगा। इसके अलावा राजस्थान की खाली 7 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान किया गया है। राजस्थान के झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ में 13 नवंबर को चुनाव होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। वहीं, चुनाव आयोग ने EVM पर भी बयान दिया। चुनाव आयोग ने कहा कि EVM में कोई गड़बड़ी नहीं। EVM पूरी तरह सुरक्षित है। EVM की बैटरी पर भी पोलिंग एजेंट के साइन होंगे। EVM तीन लेयर की सिक्योरिटी में रहेगी। EVM में सिंगल यूज बैटरी लगती है। ईवीएम में मोबाइल जैसी बैटरी नहीं होती है। 

ये भी पढ़ें-

LIVE: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का कुछ देर में होने वाला है ऐलान, यहां जानें पूरा शेड्यूल

Exclusive: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मर्डर का मकसद जानकर उड़ जाएंगे होश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।