Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में संपूर्ण Lockdown की सीएम ठाकरे ने दी चेतावनी, एक-दो दिन में ले सकते हैं बड़ा फैसला

महाराष्ट्र में संपूर्ण Lockdown की सीएम ठाकरे ने दी चेतावनी, एक-दो दिन में ले सकते हैं बड़ा फैसला

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Apr 02, 2021 08:47 pm IST, Updated : Apr 02, 2021 11:22 pm IST

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना की परिस्थिति अगर ऐसी ही रही तो लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जाए, इस बात को नकारा नहीं जा सकता है।

महाराष्ट्र में कोरोना को लेकर डराने वाली स्थिति है लेकिन हम सच बताएंगे- सीएम उद्धव ठाकरे- India TV Hindi
Image Source : @CMOMAHARASHTRA महाराष्ट्र में कोरोना को लेकर डराने वाली स्थिति है लेकिन हम सच बताएंगे- सीएम उद्धव ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शुक्रवार को राज्य के लोगों को संबोधित किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना की परिस्थिति अगर ऐसी ही रही तो लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जाए, इस बात को नकारा नहीं जा सकता है। लॉकडाउन का फैसला बहुत ही घातक है। ठाकरे ने कहा कि अनर्थ रोकने जाएंगे तो अर्थ चक्र रुकेगा, करें तो करें क्या? कई पार्टियां लॉकडाउन (Maharashtra Lockdown) के नाम पर सियासत कर रही हैं। मैं संपूर्ण लॉकडाउन की चेतावनी दे रहा हूं। मैं अभी लॉकडाउन का ऐलान नहीं कर रहा हूं। लेकिन अगर हालात नहीं सुधरे तो लॉकडाउन लगाना ही होगा। मास्क ना लगाने में कोई बहादुरी नहीं है। एक-दो दिन में एक्सपर्ट से बात करने के बाद महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर फैसला करूंगा।

'सबको मास्क लगाना और कोविड गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए'

ठाकरे ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ हम सभी को एकजुट होकर लड़ना है। महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की स्थिति डराने वाली है लेकिन आपको सच बताएंगे। महाराष्ट्र में शादियों में ज्यादा भीड़ हो रही है। ऐसे में महामारी एक तरह से हमारी परीक्षा ले रही है। सबको मास्क लगाना और कोविड गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए। कोरोना फिर बढ़ रहा है, खतरा अभी टला नहीं है, मैं आपको डराने नहीं आया हूं। महाराष्ट्र में शादियों में भीड़ बहुत ज्यादा हो रही है। यही हालात बने रहे तो वेंटिलेटर कम पड़ जाएंगे।

लॉकडाउन से आर्थिक हालात खराब होंगे- ठाकरे

सीएम ठाकरे ने आगे कहा कि मार्च के शुरुआत से कोरोना वायरस राक्षस बनकर सामने आया है। लॉकडाउन लगेगा तो आर्थिक स्थिति खराब होगी। महाराष्ट्र में कोरोना को लेकर Lockdown की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं है। महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में ढाई लाख कोरोना टेस्ट प्रतिदिन किए जाएंगे। लॉकडाउन होगा क्या अभी इसका जवाब नहीं दूंगा। डराने वाले हालात हैं लेकिन अभी जनता से कुछ नहीं छिपाएंगे। लॉकडाउन लगाने से फायदा क्या, ब्राजील में मौत भी बढ़ी और बेरोजगारी भी।

'अगर हालात ऐसे ही रहे तो 15-20 दिन में महाराष्ट्र को संभाल नहीं पाएंगे'

महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो 15-20 दिन में महाराष्ट्र को संभाल नहीं पाएंगे। महाराष्ट्र में अभी तक 65 लाख से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।प्रतिदिन 3 लाख से बढ़ाकर 6 लाख टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। ICU बढ़ा देंगे, बेड बढ़ा देंगे लेकिन डॉक्टर कहां से लाएंगे। टीका एक छाते की तरह है, बरसात से बचा सकती है, तूफान से नहीं। कोरोना वायरस बरसात नहीं तूफान है। कोरोना पिछले मार्च की तचुलना में ज्यादा तेजी से आया, नए रूप में आया है।

24 घंटे में आए कोरोना के 47,827 नए मामले

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में शुक्रवार (2 अप्रैल) को कोरोना वायरस के 47,827 नए मामले सामने आए जबकि 202 और मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र में कोरोना से मृत्यु दर 1.91 प्रतिशत पहुंच गई है। महाराष्ट्र में कोरोना से अबतक कुल 55 हजार 379 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि राज्य में कोरोना के 3.89 लाख एक्टिव केस हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement