1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: वर्धा-सिंधी रेलवे स्टेशन के पास GT एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक लगी आग, डिब्बे को छोड़कर दौड़ी ट्रेन

महाराष्ट्र: वर्धा-सिंधी रेलवे स्टेशन के पास GT एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक लगी आग, डिब्बे को छोड़कर दौड़ी ट्रेन

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 17, 2026 12:41 pm IST,  Updated : Feb 18, 2026 06:58 am IST

महाराष्ट्र: वर्धा-सिंधी रेलवे स्टेशन के पास GT एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक लगी आग, डिब्बे को छोड़कर दौड़ी ट्रेन

ट्रेन के कोच में लगी आग- India TV Hindi
ट्रेन के कोच में लगी आग Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के वर्धा-सिंधी रेलवे के पास GT एक्सप्रेस के एक कोच में अचानक आग लग गई, रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को रुकवाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक ट्रेन के पार्सल के डिब्बे मे आग लगी थी और आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है। आगे की जांच चल रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी भी यात्री को नुकसान नही हुआ है। डॉक्टरों की एक टीम और एक इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गई है। पार्सल डिब्बे को छोडकर ट्रेन आगे निकल गई है। 

लोगों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं और चारों तरफ धुंए का गुबार दिखाई दे रहा था। जानकारी के मुताबिक आग आज सुबह करीब 11 बजे लगी थी। ट्रेन नागपुर से वर्धा जा रही थी और हेलोडी के पास आग की चपेट में आ गई।

देखें वीडियो



किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन के पार्सल के डिब्बे मे आग लगी थी। आग कैसी लगी इसका पता नहीं चल पाया है। जांच की जा रही है कि आग कैसे लगी थी हालांकि आग लगने से किसी तरह की जन हानि का पता नहीं चल सका है। हादसे के तुरंत बाद डॉक्टरों की एक टीम और एक इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची थी। आग लगने के बाद पार्सल डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया था।

रेलवे ने दी जानकारी-सभी यात्री सुरक्षित

सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता संजय मुले ने बताया कि ट्रेन संख्या12616 नई दिल्ली-चेन्नई (तांबरम) जीटी एक्सप्रेस सुबह नागपुर से निकली थी। आगे बढ़ते ही ट्रेन के एक कोच से धुआं निकलता देख ट्रेन को सिंदी-तुलजापुर सेक्शन पर रोका गया और प्रभावित कोच को तुरंत ट्रेन से अलग किया गया और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन और संबंधित कोच में सभी यात्री सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।