1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने 14 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी, सचिन सावंत का कटा टिकट

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस ने 14 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी, सचिन सावंत का कटा टिकट

 Reported By: Saket Rai Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 27, 2024 09:32 pm IST,  Updated : Oct 27, 2024 10:16 pm IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस के 14 उम्मीदवारों का नाम है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस के 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अंधेरी वेस्ट से सचिन सावंत की जगह अशोक जाधव को टिकट गया गया है। सचिन सावंत ने रविवार सुबह इस सीट पर उम्मीदवारी नहीं मिलने के कारण नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि किसी लोकल व्यक्ति को टिकट देना चाहिए। 

इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार रात तीसरी लिस्ट जारी की थी। इसमें 16 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया। शनिवार सुबह कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 23 नाम थे। पार्टी ने पहली लिस्ट में 48 नामों का ऐलान किया था। कांग्रेस की जारी चारों लिस्ट में अब तक 102 कैंडिडेट्स का ऐलान हो चुका है।

शिवसेना ने भी जारी की दूसरी लिस्ट

वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) ने 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। वर्ली से मिलिंद देवड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ली से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। 

कुडाल से निलेश राणे शिंदे गुट के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। कुडाल में राणे का मुकाबला ठाकरे गुट के विधायक वैभव नाइक से होगा। मुरजी पटेल को अंधेरी ईस्ट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। भावना गवली को रिसोड़ से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पुरंदर से विजय शिवतारे को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

ये भी पढ़ें-

मोहित की पुलिस हिरासत में मौत मामले में हटाए गए इंस्पेक्टर, घटना को लेकर मायावती ने कही ये बात

महाराष्ट्र चुनाव के लिए शिवसेना की दूसरी लिस्ट जारी, कुडाल से निलेश राणे लड़ेंगे चुनाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।