Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. फिर चर्चा में आया कॉर्डेलिया क्रूज, नए साल का जश्न मनाने गोवा जा रहे कई पैसेंजर कोरोना पॉजिटिव मिले

फिर चर्चा में आया कॉर्डेलिया क्रूज, नए साल का जश्न मनाने गोवा जा रहे कई पैसेंजर कोरोना पॉजिटिव मिले

Reported by: Rajiv Singh Published : Jan 02, 2022 07:36 pm IST, Updated : Jan 02, 2022 07:46 pm IST

दरअसल, 30 दिसंबर को कॉर्डेलिया क्रूज मुंबई से गोवा के लिए लगभग 2 हजार लोगों को लेकर रवाना हुआ था, सभी नए साल के जश्न के लिए गोवा जा रहे थे। लेकिन क्रूज पर रैंडम हुई कोविड टेस्टिंग में कई पैसेंजर पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है।

फिर चर्चा में आया कॉर्डेलिया क्रूज, नए साल का जश्न मनाने गोवा जा रहे कई पैसेंजर कोरोना पॉजिटिव मिले- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO फिर चर्चा में आया कॉर्डेलिया क्रूज, नए साल का जश्न मनाने गोवा जा रहे कई पैसेंजर कोरोना पॉजिटिव मिले

Highlights

  • गोवा सरकार ने एक भी पैसेंजर को एंट्री ही नहीं दी
  • महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों से तीसरी लहर का खतरा बढ़ा
  • मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए

मुंबई: जिस कॉर्डेलिया क्रूज पर से बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अरेस्ट हुए थे वो एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल, 30 दिसंबर को कॉर्डेलिया क्रूज मुंबई से गोवा के लिए लगभग 2 हजार लोगों को लेकर रवाना हुआ था, सभी नए साल के जश्न के लिए गोवा जा रहे थे। लेकिन क्रूज पर रैंडम हुई कोविड टेस्टिंग में कई पैसेंजर पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है। ऐसे में ये खबर जब गोवा सरकार को पता चली तो उन्होंने एक भी पैसेंजर को गोवा में एंट्री ही नहीं दी है। बताया जा रहा है कि सभी 2 हजार लोग 30 दिसंबर से ही उसी क्रूज़ पर गोवा में फंसे हुए हैं।

मुंबई में 24 घंटे में कोरोना के 8 हजार से ज्यादा नए मामले आए

बता दें कि, रविवार (2 जनवरी, 2022) को मुम्बई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में कोरोना वायरस के बीते 24 घंटे में रविवार को 8063 नए मामले सामने आए हैं, 578 रिकवरी हुईं। मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 29,819 है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं मुंबई में अबतक कोरोना से कुल 16377 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में नागपुर में 90 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कल यानी शनिवार को 47 संक्रमित पाए गए थे, एक दिन में ये आंकड़ा 47 से 90 पहुंच गया है।

कोरोना की तीसरी लहर का खतरा

गौरतलब है कि, महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के साथ महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। मुंबई के धारावी में रविवार को 60 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जो कि पिछले कुछ महीनों में सबसे ज्यादा है। मुंबई में कोरोना पॉजिटिव मामलों में 55 प्रतिशत सैंपल में नया वैरिएंट ओमिक्रॉन मिला है। ऐसे में महाराष्ट्र में तीसरी लहर शुरू होने की आशंका जताई जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने की चर्चा भी तेज हो गई है। 

देश में ओमिक्रॉन के अबतक कुल 1,525 केस मिले

गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के कुल 1,525 मामलों का पता चला है, जिनमें से 560 ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में अधिकतम 460 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद दिल्ली में 351, गुजरात में 136, तमिलनाडु में 117 और केरल में 109 मामले दर्ज किए गए हैं। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement