1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Coronavrirus: महाराष्ट्र में 24 घंटे में 2553 नए केस, मुंबई में मृतकों का आंकड़ा 1700 के पार पहुंचा

Coronavrirus: महाराष्ट्र में 24 घंटे में 2553 नए केस, मुंबई में मृतकों का आंकड़ा 1700 के पार पहुंचा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 08, 2020 08:19 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 11:34 pm IST

देश में कोरोना वायरस का एपिसेंटर बन चुके महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2553 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 88528 हो गया है।

महाराष्ट्र: 24 घंटे में 2553 नए पॉजिटिव केस, मुंबई में मृतकों का आंकड़ा 1700 के पार पहुंचा- India TV Hindi
महाराष्ट्र: 24 घंटे में 2553 नए पॉजिटिव केस, मुंबई में मृतकों का आंकड़ा 1700 के पार पहुंचा Image Source : INDIA TV

मुंबई: देश में कोरोना वायरस का एपिसेंटर बन चुके महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2553 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 88528 हो गया है। वहीं राज्य में इस वायरस के संक्रमण से अबतक 3169 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 1700 पार कर चुका है। मुंबई में अबतक वायरस के संक्रमण से 1702 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 50 हजार पार कर चुकी है। 

महाराष्ट्र में आज 109 लोगों की मौत हुई है जिसमें सबसे ज्यादा (64) लोगों की मौत मुंबई में है। राज्य में आज1661 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। पूरे राज्य में अबतक 40, 975 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

मुंबई में 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव 1,311 नए केस मिले! मुंबई में अबतक वायरस के संक्रमण से 1702 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 50 हजार पार कर चुकी है। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 50,085 है। वहीं एक्टिव पेशंट की संख्या 26,345 है।

वहीं महाराष्ट्र में मृत्युदर - 3.57% है जबकि मुंबई में मृत्युदर - 3.39% है। वहीं अगर रिकवरी रेट की बात करें तो पूरे महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 46.28% है जबकि मुंबई में रिकवरी रेट  43.98% है। महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 44,374 है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।