1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में 778 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6427 पहुंची, 24 घंटों में 14 की मौत

महाराष्ट्र में 778 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 6427 पहुंची, 24 घंटों में 14 की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2020 12:47 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 12:47 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 778 नए मामले सामने आए हैं।

Coronavirus Cases in Maharashtra- India TV Hindi
Coronavirus Cases in Maharashtra Image Source : AP

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 778 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 14 लोगों की जान चली गई है। राज्य में मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित है। वहीं नागपुर में भी दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। पुणे में भी कल रात दो लोगों की मौत इस घातक वायरस के चलते हो गई है। 

महाराष्ट्र सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे तक राज्य में कोरोना वायरस के 778 नए मामले सामने आए हैं। इनके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 6427 पहुंच गई है। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटों में 14 और लोगों की जान गई है। जिसके चलते मौत का आंकड़ा 283 पहुंच गया है। राज्य के एक प्रमुख महानगर नागपुर में कोरोना वायरस के 2 नए मामले आने के साथ ही यहां पर कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 100 पहुंच गया है। दूसरी ओर पुणे में भी कल रात एक 61 वर्ष और 40 वर्ष के व्यक्ति की मौत हो गई इसके साथ ही पुणे में मृतकों का आंकड़ा 63 पहुंच गया है। 

महाराष्ट्र के बाद गुजरात में ज्यादा मामले सामने आए हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुजरात में अबतक कुल 2624 कोरोना वायरस केस सामने आ चुके हैं जिनमें 258 लोग ठीक हुए हैं और 112 की मौत हुई है। गुजरात के बाद तीसरे स्थान पर दिल्ली है जहां पर अबतक कुल 2376 मामले सामने आए हैं जिनमें 808 लोग ठीक भी हुए हैं, लेकिन 50 लोगों की जान भई गई है। यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए उद्धव ठाकरे के मंत्री जितेंद्र आव्हाड़, परिजनों को किया गया होम क्वॉरन्टीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कुल कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर 23077 हो गई है। वहीं वायरस से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4749 दर्ज किया गया है, लेकिन यह वायरस अबतक देश में 718 लोगों की जान ले चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।