1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोविड-19 के 12,614 नए मामले, 322 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 12,614 नए मामले, 322 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 15, 2020 09:42 pm IST,  Updated : Aug 15, 2020 09:42 pm IST

विभाग ने एक बयान में किहा कि शनिवार को 6,844 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिल गई जिससे ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 4,08,286 हो गई है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 1,56,409 उपचाराधीन मामले हैं।

coronavirus cases in maharashtra update till 15 august । महाराष्ट्र में कोविड-19 के 12,614 नए मामले,- India TV Hindi
 महाराष्ट्र में कोविड-19 के 12,614 नए मामले, 322 लोगों की मौत Image Source : PTI

मुंबई. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 12,614 नए मामले सामने आए तथा इस महामारी से 322 और लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,614 नए मामलों के साथ ही इस महामारी के कुल मामलों की संख्या 5,84,754 हो गई है।

इसके अलावा 322 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़कर अब 19,749 हो गई है। विभाग ने एक बयान में किहा कि शनिवार को 6,844 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिल गई जिससे ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 4,08,286 हो गई है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 1,56,409 उपचाराधीन मामले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।