1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कपल ने दो-तीन साल के रिलेशन के बाद की लव मैरिज, सिर्फ 24 घंटे में ले लिया तलाक; चौंकाने वाली है वजह

कपल ने दो-तीन साल के रिलेशन के बाद की लव मैरिज, सिर्फ 24 घंटे में ले लिया तलाक; चौंकाने वाली है वजह

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 27, 2025 07:11 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 07:11 pm IST

पुणे में एक डॉक्टर और इंजीनियर ने लव मैरिज की, लेकिन शादी के 24 घंटे के अंदर ही तलाक ले लिया। शादी से दो-तीन साल पहले से ये दोनों एक दूसरे को जानते थे।

शादी के 24 घंटे के अंदर लिया तलाक। - India TV Hindi
शादी के 24 घंटे के अंदर लिया तलाक। Image Source : PEXELS/REPRESENTATIVE IMAGE

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लंबे समय तक एक दूसरे को जानने के बाद एक कपल ने लव मैरिज की। हालांकि शादी के 24 घंटे के अंदर दोनों ने तलाक ले लिया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक युवक पेशे से इंजीनियर था जबकि युवती डॉक्टर थी। दोनों के बीच शादी के बाद एक साथ रहने को लेकर मतभेद पैदा हो गया, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला लिया। वहीं कोर्ट पहुंचकर दोनों ने शादी के 24 घंटे के भीतर ही तलाक भी ले लिया। 

एक-दूसरे को जानने के बाद की थी लव मैरिज

दरअसल, दोनों का तलाक कराने वाली वकील रानी सोनावाने ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। ये दोनों लोग शादी के दो-तीन साल पहले से एक दूसरे को जानते थे। महिला पेशे से डॉक्टर हैं, जबकि पुरुष इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद इतने गहरे थे कि उन्होंने बिना देरी किए अलग होने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “महत्वपूर्ण बात यह है कि इस मामले में हिंसा या किसी आपराधिक कृत्य का कोई आरोप नहीं है। दोनों ने शांतिपूर्वक कानूनी प्रक्रिया का पालन करने का विकल्प चुना और आपसी सहमति से शादी खत्म कर दी।”

वकील ने बताई अलग होने की वजह 

वकील रानी सोनावाने ने बताया कि भारत में तलाक के मामले अक्सर लंबे समय तक लंबित रहते हैं। हालांकि, इस मामले में, मामला तुरंत सुलझ गया और दंपति शादी के अगले ही दिन से अलग रहने लगे। वकील ने बताया, “यह प्रेम विवाह था और शादी से पहले दंपति दो-तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे। शादी के बाद, पति ने पत्नी को बताया कि वह एक जहाज पर काम करता है और यह नहीं बता सकता कि उसकी पोस्टिंग कब और कहाँ होगी या वह कितने समय के लिए दूर रहेगा।” उन्होंने कहा कि दंपति ने अनिश्चित जीवन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आपसी सहमति से अलग रहना ही सबसे अच्छा विकल्प समझा।

यह भी पढ़ें-

शराब पीने से टोकना पड़ा महंगा, नशेड़ियों ने ट्रैक्टर में लगा दी आग; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

पत्नी से था अवैध संबंध, पति ने प्रेमी को पार्टी के बहाने उतारा मौत के घाट; पुलिस ने 48 घंटे में किया हत्या का खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।