1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शराब पीने से टोकना पड़ा महंगा, नशेड़ियों ने ट्रैक्टर में लगा दी आग; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

शराब पीने से टोकना पड़ा महंगा, नशेड़ियों ने ट्रैक्टर में लगा दी आग; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Dec 27, 2025 05:13 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 05:13 pm IST

झांसी जिले में एक शख्स ने शराबियों को घर के बाहर शराब पीने से टोका। इससे नाराज नशेड़ियों ने रात के अंधेरे में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

शराबियों ने ट्रैक्टर में लगा दी आग।- India TV Hindi
शराबियों ने ट्रैक्टर में लगा दी आग। Image Source : REPORTER INPUT

झांसी: जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को शराबियों को घर के बाहर शराब पीने से मना करना महंगा पड़ गया। दरअसल यहां एक शख्स ने शराब पी रहे लोगों को घर के बाहर शराब पीने से मना किया। इस पर शराब के नशे में धुत लोगों ने उसे धमकी दी और फिर वहां से चले गए। हालांकि कुछ देर बाद रात के अंधेर में चार लोगों ने शख्स के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर में आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

घर के बाहर शराब पीने से किया मना

दरअसल, झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के मिश्रा कॉलोनी निवासी देवेंद्र शर्मा ने बताया कुछ दबंग उनके घर के बाहर दिन में शराब पी रहे थे। इस पर उनकी पत्नी ने उन्हें टोक दिया। इसके बाद शराब पी रहे लोग उनके साथ गालीगलौज करने लगे। जब उन्होंने अपने बेटे को बुलाया तो बेटे ने दबंगों के हौसले देख डायल 112 पर कॉल किया। यह देख उक्त दबंग देख लेने की धमकी देते हुए भाग गये। हालांकि रात के अंधेरे में आये चार लोगों ने ट्रैक्टर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी।

आरोपियों ने ट्रैक्टर में लगा दी आग

वहीं ट्रैक्टर में आग लगाने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चार लोग आते है और ट्रैक्टर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर उसे आग लगा देते हैं। जब तक पीड़ित परिवार के लोग आए तब तक ट्रैक्टर जल चुका था। पीड़ित परिवार ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। ट्रैक्टर में आग लगाने की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (इनपुट- आकाश राठौर)

यह भी पढ़ें-

पत्नी से था अवैध संबंध, पति ने प्रेमी को पार्टी के बहाने उतारा मौत के घाट; पुलिस ने 48 घंटे में किया हत्या का खुलासा

IAS की शिकायत पर SSP सस्पेंड! जानें 55 करोड़ के टेंडर में घोटाले से जुड़ा क्या है मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।