1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कोरोना वायरस: ठाणे के दो अस्पतालों पर नियमों के उल्लंघन के लिये 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

कोरोना वायरस: ठाणे के दो अस्पतालों पर नियमों के उल्लंघन के लिये 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2020 04:54 pm IST,  Updated : Jun 07, 2020 04:54 pm IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दो कोविड-19 अस्पतालों पर राज्य सरकार के नियमों के उल्लंघन के लिये 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

COVID-19: 2 Thane hospitals fined Rs 16 lakh for violations- India TV Hindi
COVID-19: 2 Thane hospitals fined Rs 16 lakh for violations Image Source : PTI

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के दो कोविड-19 अस्पतालों पर राज्य सरकार के नियमों के उल्लंघन के लिये 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। ठाणे के उप नगर आयुक्त विश्वजीत केलकर ने कहा कि अस्पतालों को महाराष्ट्र कोविड-19 नियमों और महामारी अधिनियम के तहत जुर्माना लगाए जाने से पहले कई बार चेतावनी दी गई। 

डीएमसी ने कहा, ''इन दो अस्पतालों को कोविड-19 के गंभीर रोगियों के लिए रखा गया हैं। वे ऐसे रोगियों के लिये नहीं हैं, जिनमें या तो लक्षण नहीं दिखाई दिये हैं या फिर हल्के लक्षण दिखे हैं। उन्होंने रोगियों को निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रखा। दोनों अस्पतालों पर प्रति मरीज 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक अस्पताल पर कुल 13 लाख रुपए जबकि दूसरे पर 3 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।