Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. गणेश उत्सव से पहले मुंबई में मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई

गणेश उत्सव से पहले मुंबई में मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Sep 03, 2021 04:12 pm IST, Updated : Sep 03, 2021 04:12 pm IST

महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से 55 लोगों की मौत हुई और 4,342 नए मामले सामने आए, जबकि 4,755 मरीज संक्रमण से ठीक हुए।

COVID-19: Ahead of Ganesh fest, Mumbai cops begin crackdown on people found not wearing mask- India TV Hindi
Image Source : PTI मुंबई पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है जो बिना मास्क के घूमते पाए जा रहे हैं।

मुंबई: गणेश उत्सव शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में मुंबई पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, जो कोरोना वायरस महामारी के बीच शहर की सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूमते पाए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाने वाला दस दिवसीय गणेश उत्सव 10 सितंबर से शुरू होगा। अधिकारी ने कहा, ''मुंबई पुलिस आगामी त्योहारी सीजन के दौरान शहर भर में सुरक्षा प्रदान करने के लिए कमर कस रही है। लोग त्योहार मनाने के लिये बिना मास्क सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।"

इस संबंध में बुधवार को संयुक्त सीपी (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल द्वारा आदेश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि महानगर के सभी पुलिस थानों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है। मुंबई में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 441 मामले सामने आए। शहर में लगातार दूसरे दिन 400 से अधिक मामले सामने आए हैं। तीन रोगियों की मौत हुई है। मुंबई में 16 अगस्त को कोविड-19 के 190 मामले सामने आए थे, जिसके बाद से संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है।

वहीं यदि हम महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से 55 लोगों की मौत हुई और 4,342 नए मामले सामने आए, जबकि 4,755 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुणे क्षेत्र में सबसे अधिक 17 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,73,674 हो गए, जबकि मरने वालों की संख्या 1,37,551 हो गई। 

राज्य में अब तक ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 62,81,985 हो गई। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50,607 रह गई है। महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर 97.04 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है। धुले, नंदुरबार, वर्धा और भंडारा जिलों के ग्रामीण हिस्सों और परभणी, भिवंडी, धुले और मालेगांव के नगर निगम क्षेत्रों में कोविड​​​​-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अहमदनगर जिले में सबसे अधिक 833 नए मामले आए, इसके बाद पुणे के ग्रामीण क्षेत्र में 539 मामले आए।

ये भी पढ़ें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement