1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, OBC की तरह अब मराठा समाज को भी तमाम रियायतें; पढ़ें किन योजनाओं का मिलेगा लाभ

फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, OBC की तरह अब मराठा समाज को भी तमाम रियायतें; पढ़ें किन योजनाओं का मिलेगा लाभ

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jun 05, 2026 07:16 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 07:48 pm IST

Maratha Community को महाराष्ट्र की Devendra Fadnavis सरकार ने OBC की तर्ज पर सुविधाएं और रियायतें देने का निर्णय किया है। जानें मराठा समाज को कौन-कौन सी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

देवेंद्र फडणवीस सरकार...- India TV Hindi
देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मराठों के हक में बड़ा निर्णय लिया है। Image Source : PTI

Maratha Community Benefits Maharashtra: महाराष्ट्र में Devendra Fadnavis की सरकार ने मराठा समाज के लिए बड़ा फैसला लिया है। ओबीसी समाज की तरह अब मराठा समाज को भी विभिन्न शैक्षणिक सुविधाएं और रियायतें मिलेंगी। देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मराठा समाज के लिए शैक्षणिक रियायतें और सुविधाएं लागू करने का निर्णय लिया है। ओबीसी की तर्ज पर मराठा समाज के लिए कुल 8 योजनाएं शुरू करने का फैसला किया गया है। इस आर्टिकल में पढ़िए पूरी लिस्ट।

मराठा समाज को मिलेगा इन योजनाओं का फायदा

  1. माध्यमिक शिक्षा (10वीं) के बाद की छात्रवृत्ति योजना।
  2. मोटर वाहन चालक एवं परिचालक (कंडक्टर) प्रशिक्षण योजना।
  3. माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक कक्षाओं के स्टूडेंट्स के लिए छात्रवृत्ति योजना।
  4. स्टूडेंट्स को मिलने वाली अन्य 16 प्रकार की प्रतिपूर्ति (रिइम्बर्समेंट) से संबंधित योजना।
  5. महाराष्ट्र के निवासी और अन्य राज्यों में अनुदानित एवं गैर-अनुदानित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए योजना।
  6. ओबीसी स्टूडेंट्स की शैक्षणिक रियायतें और सुविधाएं पाने के लिए जिन सभी पाठ्यक्रमों में पात्रता है, अब उन सभी पाठ्यक्रमों के लिए मराठा समाज के स्टूडेंट्स भी पात्र होंगे।
  7. केंद्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) पूरी होने के बाद रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश नियामक समिति की तरफ से अनुमोदित संस्थान स्तर पर प्रवेश लेने वाले ओबीसी विद्यार्थियों की तरह मराठा समाज के विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक रियायतों का लाभ मिलेगा।
  8. जो शैक्षणिक रियायतें और सुविधाएं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वर्तमान में लागू हैं या भविष्य में लागू की जाएंगी, वे सभी शैक्षणिक रियायतें और सुविधाएं अगले आदेश तक स्वतः मराठा समाज के लिए भी लागू होंगी।

लंबे समय से थी मराठों को रियायतें देने की मांग

गौरतलब है कि मराठा समाज लंबे समय से इसकी मांग कर रहा था। मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र में कई बार आंदोलन भी हुआ। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों ने वादे किए। ऐसे में महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मराठा समाज की बात मानी और तमाम शैक्षणिक सुविधाएं व रियायतें देने का फैसला किया।

मराठा समाज के स्टूडेंट्स को मिलेंगे और ज्यादा मौके

महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, इस निर्णय का मुख्य मकसद मराठा समाज के स्टूडेंट्स को शिक्षा के संस्थानों और कौशल विकास कार्यक्रमों में ज्यादा मौके देना है। नई व्यवस्था के अंतर्गत आर्थिक तौर पर कमजोर स्टूडेंट्स को फीस, वजीफा और अन्य शैक्षणिक मदद वाली योजनाओं का फायदा मिल सकेगा, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें- 'माझी लाडकी बहीण योजना' खत्म होगी या नहीं? इस सवाल पर CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।