1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'लाडकी बहिण' को 'लखपति दीदी' बनाने वाले पार्षदों को NMC में मिलेंगे अच्छे पद, फडणवीस का बड़ा ऐलान

'लाडकी बहिण' को 'लखपति दीदी' बनाने वाले पार्षदों को NMC में मिलेंगे अच्छे पद, फडणवीस का बड़ा ऐलान

 Published : Jan 11, 2026 11:49 pm IST,  Updated : Jan 11, 2026 11:52 pm IST

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज है। महाराष्ट्र के सीएम ने नासिक में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पार्षदों को नासिक महानगरपालिका (NMC) में अच्छे पद दिए जाने का वादा किया है।

देवेंद्र फडणवीस- India TV Hindi
देवेंद्र फडणवीस Image Source : PTI

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। सीएम फडणवीस ने कहा कि जो पार्षद 'लाडकी बहिण' योजना की लाभार्थियों को 'लखपति दीदी' बनाने में मदद करेंगे, उन्हें नासिक महानगरपालिका (NMC) में अच्छे पदों से पुरस्कृत किया जाएगा। 

महिलाओं को मिलते हैं 1500 रुपये

सीएम ने कहा कि 'लाडकी बहिण' राज्य की योजना है, जिसमें महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलते हैं, जबकि 'लखपति दीदी' केंद्र सरकार की पहल है जिसका लक्ष्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आय सालाना कम से कम एक लाख रुपये करना है। 

NMC में दिए जाएंगे महत्वपूर्ण पद

नासिक में 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जो लोग ‘लाडकी बहिण’ लाभार्थियों को लखपति दीदी में बदलेंगे, उन्हें एनएमसी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। 

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब स्थापित करने की घोषणा 

नासिक के लिए विकास योजनाओं का खाका पेश करते हुए उन्होंने कहा कि शहर की सुरक्षा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 4,000 एआई-संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। फडणवीस ने नासिक को 'स्मार्ट और आधुनिक शहर' बनाने के संकल्प के साथ आईटी पार्क और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब स्थापित करने की घोषणा की। 

27,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का होगा निवेश

मुख्यमंत्री ने नासिक में 27,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) इकाई में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र को नासिक में विमानन-संबंधी रक्षा गलियारा बनाने की सिफारिश की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।