1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. डोंबिवली स्टेशन पर लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, मुंबई सबअर्बन नेटवर्क पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित

डोंबिवली स्टेशन पर लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, मुंबई सबअर्बन नेटवर्क पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित

 Reported By: Sameer Bhaudas Bhise, Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 20, 2026 09:32 am IST,  Updated : Apr 20, 2026 09:40 am IST

ट्रेन का जो कोच डिरेल हुआ है, उसमें कोई भी यात्री नहीं था। इस वजह से किसी को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, इस घटना के कारण ठाणे से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल की तरफ जाने वाली लोकल ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

Local train Derail- India TV Hindi
लोकल ट्रेन डिरेल Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार सुबह एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस वजह से ठाणे-छत्रपति शिवाजी स्टेशन के बीच लोकल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि डोंबिवली स्टेशन के पास एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे व्यस्त मुंबई सबअर्बन रेल नेटवर्क पर सर्विस पर असर पड़ा। गनीमत रही कि जो कोच पटरी से उतरा, उसमें कोई सवार नहीं था। पूरी ट्रेन खाली थी। इस वजह से कोई भी इस घटना में घायल नहीं हुआ।

सेंट्रल रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना सुबह 8.09 बजे हुई जब ट्रेन कलवा कार शेड से कल्याण जा रही थी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, क्योंकि पटरी से उतरने के समय लोकल ट्रेन खाली थी।  प्रवक्ता ने बताया कि इस रुकावट के कारण कम से कम तीन लोकल ट्रेन सर्विस रुकी रहीं। 

3 ट्रेनों पर पड़ा असर

यह घटना सेंट्रल रेलवे के मुंबई सबअर्बन नेटवर्क की मेन लाइन पर हुई, जो महानगर में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को पड़ोसी ठाणे और रायगढ़ जिलों से जोड़ती है। सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर ने बताया, "कलवा कार शेड से कल्याण आ रही एक खाली लोकल रेक का एक कोच सुबह 8.09 बजे डोंबिवली स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। अप दिशा की 3 लोकल ट्रेनें अभी भी रुकी हुई हैं। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई क्योंकि लोकल ट्रेन खाली थी।"

कारशेड से निकली थी ट्रेन

डिरेल होने वाली लोकल ट्रेन कलवा कारशेड से निकली थी और कल्याण रेलवे स्टेशन जारी रही थी। कारशेड से निकली इस ट्रेन में यात्री नहीं थे। इसलिए किसी भी यात्री के जख्मी होने कि खबर नहीं है। घटना डोम्बिवली -मध्य रेलवे के डोम्बिवली रेल्वे स्टेशन के पास हुई।

यह भी पढ़ें-

मुंब्रा में संदल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, डांस कर रहे लोगों पर गिरा DJ, 7-8 लोग गंभीर रूप से घायल

मुंबई में धार्मिक कार्यक्रम में था पति, पीछे से नाबालिग सौतेले बेटे संग फरार हो गई दूसरी पत्नी

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।