1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, लिया गया ये बड़ा फैसला

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस, लिया गया ये बड़ा फैसला

 Reported By: Dinesh Mourya Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Jun 05, 2023 10:59 am IST,  Updated : Jun 05, 2023 11:14 am IST

रविवार को दिल्ली दौरे पर आये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात से कुछ दिनों पहले ही शिंदे शरद पवार से भी मिले थे।

Amit Shah, Maharashtra, New Delhi, Shiv Sena, BJP, Eknath Shinde, Devendra Fadnavis - India TV Hindi
अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले वर्ष आया तूफ़ान अब शांत हो चुका है। हालांकि महाविकास अघाड़ी के नेता समय-समय दावा करते रहते हैं कि शिंदे सरकार जल्द ही गिर जाएगी। लेकिन शिंदे और बीजेपी का गठबंधन और भी मजबूत होता जा रहा है। इसी गठबंधन को और मजबूत करने के लिए प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे रविवार को दिल्ली दौरे पर गए थे। 

देवेंद्र फडणवीस भी साथ रहे

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी साथ रहे। इस बैठक में राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में तय हुआ है कि आगामी सभी चुनाव बीजेपी और शिवसेना गठबंधन में लड़ेंगे। इन चुनाव में लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय के चुनाव शामिल हैं।

इस मुलाकात से पहले पवार से मिले थे शिंदे 

मुख्यमंत्री शिंदे की दिल्ली यात्रा से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि राज्य की राजनीति में कुछ बड़ा होने के आसार हैं। क्योंकि उनकी दिल्ली की यात्रा से पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी मिले थे। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई थी जब उद्धव ठाकरे विदेश यात्रा पर गए हुए हैं। शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शरद पवार ने घर जाकर उनसे मुलाकात की थी।

शिंदे की दिल्ली यात्रा पर संजय राउत ने कसा तंज 

वहीं एकनाथ शिंदे की दिल्ली यात्रा पर तंज कसते हुए राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र का हाईकमान दिल्ली में है। आप जिन्हें असली शिवसेना कहते हैं वह असली शिवसेना नहीं है। असली शिवसेना दिल्ली नहीं जाती है, वह दिल्ली जाकर झुकती नहीं है। महाराष्ट्र के फैसले मुंबई में होते थे लेकिन अब दिल्ली में हो रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।