1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Niraj Kumar
 Published : Feb 20, 2025 01:25 pm IST,  Updated : Feb 20, 2025 02:17 pm IST

गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स का ईमेल मिला है। इसमें एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा कॉल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

Eknath shinde, Shiv sena- India TV Hindi
एकनाथ शिंदे Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स का ईमेल मिला है। इसमें एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में भी इसी तरह का धमकी भरा मेल आया है।पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की तलाश कर रही है।

दिल्ली दौरे पर हैं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

बता दें कि फिलहाल एकनाथ शिंदे दिल्ली के दौरे पर हैं। वे रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद एनडीए नेताओं के साथ बैठक के लिए निकल गए। दिल्ली में आज रेखा गुप्ता ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

कुछ दिन पहले पीएम के विमान पर आतंकी हमले की मिल थी धमकी

बता दें कि कुछ दिन पहले मुंबई में एक व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर दावा किया कि आतंकवादी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा के दौरान उनके विमान पर हमला कर सकते हैं।  पुलिस ने अन्य एजेंसियों को सूचित कर जांच शुरू की। जिस वक्त यह कॉल आई थी उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा पूरी कर अमेरिका जानेवाले थे।

फोन करने वाले शख्स ने दावा किया कि आतंकवादी प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा के दौरान उनके विमान पर हमला कर सकते हैं।  नियंत्रण कक्ष को धमकियों के संबंध में एक ही नंबर से कई अलग-अलग कॉल आई। जांच में पता चला कि कॉल करने वाला शख्स मानसिक रूप से अस्थिर था।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।