1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Eknath Shinde Security: नक्सलियों से धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ाई गई

Eknath Shinde Security: नक्सलियों से धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ाई गई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2022 11:51 am IST,  Updated : Feb 13, 2022 11:51 am IST

महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को कथित तौर पर नक्सलियों ने एक पत्र भेजा है जिसमें राज्य के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों के मारे जाने का बदला लेने की धमकी दी गई है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि पत्र शुक्रवार को यहां शिंदे के आवास पर मिला, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

Eknath Shinde, Maharashtra Minister- India TV Hindi
Eknath Shinde, Maharashtra Minister Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • माओवादियों के मारे जाने का बदला लेने की धमकी दी गई
  • शिंदे ठाणे और गढ़चिरौली जिले के संरक्षक मंत्री भी हैं

ठाणे। महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को कथित तौर पर नक्सलियों ने एक पत्र भेजा है जिसमें राज्य के गढ़चिरौली जिले में माओवादियों के मारे जाने का बदला लेने की धमकी दी गई है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। जिले के एक अधिकारी ने बताया कि पत्र शुक्रवार को यहां शिंदे के आवास पर मिला, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिंदे ठाणे और गढ़चिरौली जिले के संरक्षक मंत्री भी हैं। मंत्री ने बाद में कहा कि गढ़चिरौली में नक्सलवाद की समस्या से निपटने का एकमात्र रास्ता विकास है। 

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए थे, जिनमें उनका एक शीर्ष कमांडर भी शामिल था। यह ऑपरेशन करीब 12 घंटे चला। इस कार्रवाई के दौरान 4 जवान भी जख्मी हो गए थे। जिन्हें बाद में एअरलिफ्ट किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने के संबंध में ठाणे पुलिस को मिली शिकायत को जांच के लिए अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। शनिवार रात यहां पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहा कि उन्हें पहले भी ऐसी धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गढ़चिरौली का संरक्षक मंत्री होने के नाते जिले की देखभाल करना मेरा कर्तव्य है। हमारा उद्देश्य जिले का सर्वांगीण विकास करना तथा इसे मुख्यधारा में लाना है। बुनियादी ढांचे का विकास क्षेत्र में नक्सलियों से लड़ने का एकमात्र रास्ता है।

इनपुट: एजेंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।