Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे एकनाथ शिंदे, फिर पूरे महाराष्ट्र में 'शिव धनुष' यात्रा का है प्लान

अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे एकनाथ शिंदे, फिर पूरे महाराष्ट्र में 'शिव धनुष' यात्रा का है प्लान

Reported By: Atul Singh @atuljmd123 Published : Mar 05, 2023 11:54 am IST, Updated : Mar 05, 2023 11:54 am IST

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बने 9 महीने से ज़्यादा हो गए हैं। सरकार बनने की बाद सीएम शिंदे और उनके विधायक असम के कामाख्या मंदिर में दर्शन और आशीर्वाद के बाद अब अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले हैं।

अयोध्या जाएंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO अयोध्या जाएंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायक और मंत्रियों के साथ बजट सेशन के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। शिवसेना पार्टी का नाम और चिन्ह मिलने के बाद शिंदे का ये अयोध्या दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। रामलला के दर्शन के बाद सीएम शिंदे राज्यभर में "शिव धनुष" यात्रा निकालेंगे। शिंदे गुट ने अयोध्या यात्रा की तारीख तय करने की ज़िम्मेदारी सीएम शिंदे को दी है। 

बजट सेशन के बाद होगा जाएंगे अयोध्या

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बने 9 महीने से ज़्यादा हो गए हैं। सरकार बनने की बाद सीएम शिंदे और उनके विधायक असम के कामाख्या मंदिर में दर्शन और आशीर्वाद के बाद अब अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले हैं। यह दौरा मौजूदा बजट सेशन के बाद होगा। शिंदे गुट के प्रवक्ता किरण पावसकर ने बताया कि विधायकों ने अपनी मांग सीएम शिंदे के सामने रखी है, जिसपर दौरे की तारीख का आखिरी निर्णय सीएम शिंदे लेंगे।

महाराष्ट्र में निकालेंगे "शिव-धनुष" यात्रा
शिंदे गुट के प्रवक्ता किरण पावसकर ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा उन्हें शिवसेना के निशान और नाम मिलने के बाद रामलला के अयोध्या में दर्शन और साधु-संतो के आशीर्वाद से मिले "शिव-धनुष" को लौटने के बाद इसकी यात्रा महाराष्ट्र भर में निकाली जाएगी। किरण पावसकर ने बताया कि भगवान राम के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। पावसकर ने संजय राउत के चुनाव आयोग पर दिए बयान और उद्धव गुट की प्रवक्ता मनीषा कायन्डे के भगवान राम पर किए गए सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय से संज्ञान लेने की मांग की।

उद्धव गुट ने दौरे को लेकर खड़े किए सवाल
शिंदे गुट के अयोध्या मंदिर दर्शन को लेकर उद्धव गुट ने भी सवाल खड़े किए। उद्धव गुट की प्रवक्ता मनीषा कायन्डे ने टिप्पणी करते हुए कहा कि कामाख्या मंदिर में बलि और जादू-टोना कर महाराष्ट्र की सत्ता हासिल करने के बाद अब यह भगवान राम का नाम ले रहे, इन्हें अधिकार नहीं है। मनीषा कायन्डे ने सीएम शिंदे से ही राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका पर ही सवाल खड़े कर दिए। मनीषा कायन्डे ने सीएम शिंदे के "शिव धनुष यात्रा" पर भी सवाल खड़े किए। कायन्डे ने कहा कि जिस तरह उनकी पार्टी के "शिव गर्जना यात्रा" में लोगों का समर्थन को देख एकनाथ शिंदे और उनके विधायक डर गए है। इसी समर्थन के चलते हम कस्बा पेठ उपचुनाव जीते। लेकिन शिंदे को इस यात्रा का कोई फायदा नहीं मिलेगा, क्योंकि महाराष्ट्र की जनता इनका सच जानती है।

बचाव में बीजेपी ने उद्धव गुट को घेरा
इस सबके बीच सीएम शिंदे और उनके विधायकों के अयोध्या दौरे पर उद्धव गुट के हमलों का बीजेपी ने बचाव किया। मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने उद्धव गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भगवान राम को भूल गए। खुद को घर में कैद कर लिया, उन्हें सीएम शिंदे पर बोलने का अधिकार नहीं। शेलार ने कहा कि अगर सीएम शिंदे अपने विधायकों और मंत्रियों को अयोध्या दर्शन को ले जा रहे तो उद्धव के नेताओं को क्यों दर्द हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास एनकाउंटर, स्पेशल सेल ने पकड़ा कुख्यात अपराधी

दक्षिण भारत में एक्टिव हैं इस्लामिक स्टेट के आतंकी, कोयंबटूर और मंगलुरु ब्लास्ट से जुड़े तार

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement