1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. साहूकारों की धमकियों से तंग आकर किसान ने की खुदकुशी, महाराष्ट्र के जालना की घटना

साहूकारों की धमकियों से तंग आकर किसान ने की खुदकुशी, महाराष्ट्र के जालना की घटना

 Published : Mar 05, 2021 11:48 am IST,  Updated : Mar 05, 2021 03:53 pm IST

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके के जालना में एक किसान ने साहूकारों की धमकियों से तंग आकर जहर पीकर जान दे दी। किसान की फसल बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते बर्बाद हो गई थी।

साहूकारों की धमकियों से तंग आकर किसान ने की खुदकुशी, महाराष्ट्र के जालना की घटना- India TV Hindi
साहूकारों की धमकियों से तंग आकर किसान ने की खुदकुशी। Image Source : INDIA TV

जालना: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके के जालना में एक किसान ने साहूकारों की धमकियों से तंग आकर जहर पीकर जान दे दी। किसान की फसल बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते बर्बाद हो गई थी। किसान ने साहूकारों से कर्ज ले रखा था और फसल बर्बाद होने के चलते वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था। बार-बार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उसने जहर पीकर खुदकुशी कर ली। 

जानकारी के मुताबिक जालना जिले के बदनापुर तहसील के हलदौला गांव में देवीदास विट्ठल म्हात्रे नाम के 52 वर्षीय किसान ने 7 एकड़ खेती के लिए साहूकारों से कर्ज लिया था। लेकिन बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से उसकी पूरी खड़ी फसल बर्बाद हो गई। इसके बाद तीन साहूकारों ने उससे अपने पैसे और ब्याज का तकादा शुरू कर दिया। 

किसान ने अपनी हालत बताई तो साहूकार उसे जल्द से जल्द ब्याज समेत पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगे। फिर किसान के घर से बैल खोलकर ले जाने,घर बेचने,खेत पर कब्जा करने की लगातार धमकियां मिलने लगीं।  धमकियों से परेशान होकर बीती रात देवीदास ने एक सुसाइड नोट में पूरे मामले के बारे में और साहूकारों के नाम लिखकर खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली। जालना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।