1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में भी कृषि कानूनों का विरोध, मुंबई के आजाद मैदान में जुटे हजारों किसान

महाराष्ट्र में भी कृषि कानूनों का विरोध, मुंबई के आजाद मैदान में जुटे हजारों किसान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2021 11:03 am IST,  Updated : Jan 25, 2021 11:06 am IST

दिल्ली के बॉर्डर पर करीब 3 महीनों से किसान डेरा डाले हैं। अब किसान आंदोलन की आग पंजाब हरियाणा, दिल्ली से होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंच चुकी है।

मुंबई के आजाद मैदान...- India TV Hindi
मुंबई के आजाद मैदान में जुटे हजारों किसान Image Source : PTI

दिल्ली के बॉर्डर पर करीब 3 महीनों से किसान डेरा डाले हैं। अब किसान आंदोलन की आग पंजाब हरियाणा, दिल्ली से होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंच चुकी है। आज कृषि कानून के विरोध में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के किसान मुंबई के आज़ाद मैदान पर आकर ए​कत्रित हो गए हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों से पैदल मार्च कर किसान मुंबई पहुंचे हैं। जहां आजाद मैदान में इनका जमावड़ा है। 

पढ़ें- किसानों के खाते में आएंगे 36000 रुपये, आज ही रजिस्ट्रेशन कर फ्री में उठाएं मानधन योजना का फायदा

पढ़ें- 2021 में बन जाइए दिल्ली में घर के मालिक, आज से शुरू हुई DDA में आवेदन प्रक्रिया, ये है तरीका

बताया जा रहा है कि शरद पवार समेत अन्य कई नेता इन किसानों को संबोधित करेंगे। ये किसान दिल्ली में जारी किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं और 26 जनवरी भी यहां ही मनाने का इरादा रखते हैं। खबर है कि किसान आज राज्यपाल से मिलने राजभवन की ओर कूच करेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। 

पढ़ें- Video: गली का कुत्ता बब्बर शेरों पर पड़ गया भारी? वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

पढ़ें- ये वीडियो देखकर थम जाएंगी सांसे, चलती ट्रेन से गिरकर मौत के मुंह में समा रही थी महिला और फिर...

समाचार एजेंसी एएनआई को एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि "हम आज राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। हमारे परिवार भी हमारे साथ आए हैं क्योंकि अगर खेती हमसे छूट गई तो पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।