1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बाप बना कसाई! नीट में बेटी के आए कम अंक तो पिता ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

बाप बना कसाई! नीट में बेटी के आए कम अंक तो पिता ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

 Published : Jun 23, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Jun 23, 2025 07:07 pm IST

महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी 16 साल की बेटी का पीट-पीटकर मर्डर कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल शिक्षक ने कम नंबर लाने पर अपनी 16 वर्षीय बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात आटपाडी तहसील के नेलकरंजी गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी धोंडीराम भोसले (45) अपनी बेटी साधना से नाराज था। उसकी बेटी बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। एक परीक्षा में कम नंबर आने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। 

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने आटा पीसने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पत्थर की चक्की का लकड़ी का हैंडल उठाया और अपनी पत्नी और बेटे की मौजूदगी में उससे अपनी बेटी को पीटना शुरू कर दिया। 

मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को किया गया गिरफ्तार

आटपाडी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विनय बहिर ने कहा, "गंभीर रूप से घायल साधना को सांगली के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह "बहुत सी चोटें लगना" बताया गया है।" उन्होंने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीमार पत्नी की हत्या करने के जुर्म में 71 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा 

वहीं, ठाणे जिले की एक अदालत ने बीमार पत्नी की हत्या करने के जुर्म में 71 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि यह ‘‘जानबूझकर और योजनाबद्ध हत्या’’ थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी.एल. भोसले ने शोभनाथ राजेश्वर शुक्ला को उसकी पत्नी शारदा की हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत दोषी ठहराया। अदालत द्वारा 12 जून को जारी किए गए आदेश की प्रति सोमवार को उपलब्ध कराई गई। अदालत ने इस मामले में 71 वर्षीय व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

(पीटीआई इनपुट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।