Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जमानत पर जेल से बाहर आया पिता का कातिल तो बेटे ने लिया खौफनाक बदला, दिनदहाड़े काट डाला

जमानत पर जेल से बाहर आया पिता का कातिल तो बेटे ने लिया खौफनाक बदला, दिनदहाड़े काट डाला

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Mar 18, 2026 01:43 pm IST, Updated : Mar 18, 2026 01:45 pm IST

गोंदिया जिले के एक से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने जमानत पर जेल से बाहर आए अपने पिता के कातिल को दिनदहाड़े काट डाला।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सांकेतिक फोटो

महाराष्ट्र में गोंदिया जिले के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील अंतर्गत पालेवाड़ा हेटी गांव में 'क्राइम थ्रिलर' जैसा एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। यहां एक बेटे ने अपने पिता के कातिल को दिनदहाड़े तलवार से काट डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। 

9 माह पहले शुरू हुई थी खूनी संघर्ष की पटकथा

​इस खूनी संघर्ष की पटकथा 9 माह पहले शुरू हुई थी। मृतक भूरू उर्फ देवेंद्र ताराम (25) पर आरोप था कि उसने आसाराम कांबले की लोहे की कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर बेरहमी से हत्या की थी। पुलिस ने देवेंद्र को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा, लेकिन कुछ ही दिनों बाद पहले वह जमानत पर जेल से बाहर आया था और यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई।

तलवार से गर्दन और शरीर पर किए कई प्रहार

​देवेंद्र की रिहाई आसाराम के बेटे सुनील कांबले के लिए जख्मों पर नमक जैसी थी। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए सुनील 'शिकारी' की तरह मौके की तलाश में था। जैसे ही देवेंद्र सामने आया सुनील का खून खौल उठा और उसने तलवार से देवेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सुनील ने ​गर्दन और शरीर पर कई प्रहार किए। ​दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में खलबली मच गई। देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सुनील हथियार समेत फरार हो गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

​पुलिस के मुताबिक यह हत्याकांड पुरानी रंजिश के चरम पर पहुंचने का नतीजा है। बहरहाल आरोपी की धर पकड़ हेतु कई पुलिस टीमें तैयार कर जगह-जगह दबिश दी जा रही है और पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। 

रिपोर्ट: रवि आर्य

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement