1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र निकाय चुनाव की जीत के जश्न में बड़ा हादसा, आग लगने से कैंडिडेट सहित कई कार्यकर्ता झुलसे; सामने आया VIDEO

महाराष्ट्र निकाय चुनाव की जीत के जश्न में बड़ा हादसा, आग लगने से कैंडिडेट सहित कई कार्यकर्ता झुलसे; सामने आया VIDEO

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 21, 2025 10:20 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 10:28 pm IST

पुणे में निकाय चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने के दौरान हादसा हो गया। यहां अचानक आग लग गई, जिससे कई लोग झुलस गए हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जीत के जश्न के दौरान लगी आग। - India TV Hindi
जीत के जश्न के दौरान लगी आग। Image Source : REPORTER INPUT

पुणे: महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनाव की आज मतगणना जारी है। इस दौरान ज्यादातर सीटों पर महायुति की जीत होती दिख रही है। वहीं जीत के बाद महायुति कार्यकर्ताओं में जश्न का भी माहौल है। इस बीच महाराष्ट्र के पुणे से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां स्थानीय निकाय चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ता जश्न मना रहे ते। इसी दौरान हादसा हो गया। यहां जेजुरी के पास विजय उत्साह में हल्दी उड़ाते समय आग का दिया गिरने से आग लग गई। इस घटना में लगभग 8 से 9 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। 

जीत के जश्न के दौरान लगी आग

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक जीतने वाले कैंडिडेट भी घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस की टीम अभी मामले की जांच कर रही है। पुलिस पटाखे की वजह से भी आग लगने का अंदेशा जता रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पुणे के जेजुरी मंदिर की सीढ़ियों के पास स्थानीय निकाय चुनाव में जीत के जश्न के दौरान चढ़ाए जा रहे हल्दी-कुमकुम में आग लगने से 8 से 9 लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी के अनुसार, मतगणना पूरी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ता भगवान खंडेराया के चरणों में भंडारा चढ़ाने के लिए एकत्र हुए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक संदीप गिल ने बताया कि भंडारे का कुछ हिस्सा जलते हुए दीये पर गिर गया, जिससे आग भड़क उठी और कई लोग झुलस गए। उन्होंने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में आज जीत दर्ज करने वाले कुछ स्थानीय नगर सेवक भी शामिल हैं, जिन्हें आग लगने की वजह से चोट आई है। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस को अंदेशा है कि मंदिर के पास दिया या पटाखे फूटने की वजह से यह आग लगी होगी।

यह भी पढ़ें-

Nashik Local Body Election Results 2025: नासिक की सभी 11 सीटों के नतीजे घोषित, जानें कौन कहां से जीता

महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत पर आया PM मोदी का पहला बयान, बोले- 'हम राज्य भर में प्रत्येक नागरिक की...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।