1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. समुद्र घूमने गए चार पर्यटकों की डूबने से हुई मौत, सभी के शव बरामद

समुद्र घूमने गए चार पर्यटकों की डूबने से हुई मौत, सभी के शव बरामद

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 20, 2025 08:58 am IST,  Updated : Jul 20, 2025 09:57 am IST

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में चार पर्यटकों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। ये लोग समुद्र किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान तेज लहरों की चपेट में आने से सभी लोग डूब गए। चारों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

चार पर्यटकों की समुद्र में डूबने से मौत।- India TV Hindi
चार पर्यटकों की समुद्र में डूबने से मौत। Image Source : REPORTER INPUT

रत्नागिरी: जिले में चार लोगों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। ये हादसा आरे-वारे समुद्र तट पर शनिवार की शाम को हुआ। बताया जा रहा है कि ये सभी चारों लोग समुद्र तट पर घूमने के लिए गए थे। इसी दौरान समुद्र की लहरों की चपेट में आने से चारों लोग पानी में डूब गए। फिलहाल चारों के शव को बरामद कर लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक पर्टयक ने उन्हें डूबते हुए देखा था, लेकिन समुद्री लहरों की वजह से वह उन्हें बचा नहीं सका। फिलहाल सभी के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। 

पानी में खेलने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक ठाणे-मुंब्रा के चार पर्यटक घूमने के लिए आरे-वारे बीच पर गए हुए थे। इनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल था। शनिवार शाम को सभी लोग समुद्र तट पर घूम रहे थे, तभी लहरों की चपेट में आने से वह डूब गए। ये सभी लोग रत्नागिरी में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए हुए थे। इसके बाद उन्होंने बीच पर घूमने का प्लान बनाया था। हालांकि समुद्र में तेज लहरों और बारिश के बावजूद यहां जाने की वजह से यह हादसा हुआ। यहां समुद्र किनारे पानी में खेलने के दौरान ये लोग लहरों की चपेट में आ गए।  

चारों के बरामद किए गए शव

स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ पर्यटकों ने उन्हें डूबते हुए देखा लेकिन वह उन्हें बचा नहीं सके। शोर सुनकर जब तक अन्य लोग मौके पर पहुंचे तब तक ये चारों पर्यटक पानी में डूब गए थे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। देर शाम तक सभी चारों पर्यटकों के शव बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान उडमा शेख (18), उमेरा शेख (29), ज़ैनब काजी (26) और जुनैद काजी (30) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। (इनपुट- कृष्णकांत)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।