महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार को एक ग्लास मैन्यफैक्चरिंग यूनिट में ट्रक से कांच का समान उतारते वक्त गिर गया। जिससे 4 मजदूरों की मौत हो गई और 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कटराज इलाके के येवलेवाड़ी में स्थित एक ग्लास यूनिट की बताई जा रही है। जहां दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रक से कांच का समान उतारते वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। घटना की जानकारी देते हुए फायर ब्रीगेड के अधिकारी ने बताया कि "हमें सूचना मिली थी कि कटराज इलाके में स्थित एक ग्लास मैन्यफैक्चरिंग यूनिट में कांच का स्टॉक उतारते समय 6 से 7 श्रमिक फंस गए हैं। दमकल कर्मियों की एक टीम मौके पर मौजूद थी। अग्निशमन कर्मियों ने 7 मजदूरों को बाहर निकाला, जो घायल हो गए थे और उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उनमें से चार की मौत हो गई, जबकि तीन की अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।" पुलिस मौके पर है और घटना की जांच की जा रही है।
- Hindi News
- महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र: ट्रक से कांच का समान उतारते वक्त हुआ बड़ा हादसा, 4 मजदूरों की मौत, तीन घायल
महाराष्ट्र: ट्रक से कांच का समान उतारते वक्त हुआ बड़ा हादसा, 4 मजदूरों की मौत, तीन घायल
घटना कटराज इलाके के येवलेवाड़ी स्थित ग्लास फैक्ट्री की बताई जा रही है। जहां रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे ट्रक से कांच का समान उतारते वक्त गिर गया। जिससे 4 मजदूरों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement