1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. भाई ने पैसे देने से मना किया तो दरिंदे बेटे ने पार की हद, बूढ़ी मां पर फेंकी जलती लकड़ी; बाइक को भी जलाया

भाई ने पैसे देने से मना किया तो दरिंदे बेटे ने पार की हद, बूढ़ी मां पर फेंकी जलती लकड़ी; बाइक को भी जलाया

 Published : Feb 28, 2025 01:47 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 01:47 pm IST

मां का कसूर बस इतना था कि उसने बड़े बेटे को पैसे दे देने को लेकर ऐतराज़ जताया था जिस पर आरोपी बेटे के सिर पर खून सवार हो गया। फिलहाल बूढी मां का इलाज चिचगढ़ शासकीय अस्पताल में चल रहा है।

महाराष्ट्र पुलिस- India TV Hindi
महाराष्ट्र पुलिस Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां देवरी तहसील के  चिचगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम चिल्हाटी में पैसों के लेनदेन को लेकर कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर जलती हुई लकड़ी फेंक दी, जिससे बूढ़ी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पैसे को लेकर बढ़ी बहस

पुलिस से जानकारी देते बताया कि घटना 26 फरवरी शाम 7:30 बजे से रात 11:00 बजे के दरमियान ग्राम चिल्हाटी में हुई। यहां के सांसद ने अपनी सांसद निधि के अंतर्गत आरोपी डोमनदास और छोटे भाई गुपेंद्रदास ने सांसद निधि से भवन निर्माण का काम साझा ठेकेदारी के तहत किया था। इसी पैसों को लेकर डोमनदास ने भाई और मां से बहस की। दरअसल डोमनदास ने छोटे भाई गुपेंद्रदास से काम किए दिनों का पैसा मांगा। इस पर गुपेंद्र ने कहा कि अभी पैसे नहीं आए हैं, आएगा तो दे देंगे।

भाई और मां से की गाली-गलौज

फिर आरोपी डोमनदास ने कहा  कि भवन निर्माण का बिल जब आएगा तब आएगा, लेकिन मुझे अभी पैसों की जरूरत है तुम मुझे अभी पैसे दे दो, बिल निकलने के बाद तुम पैसे रख लेना?  जिस पर बूढ़ी मां ने भी ऐतराज बताया और गुपेंद्र दास ने भी कहा मैं अभी रुपए नहीं दे सकता। फिर क्या बहस बढ़ गई और आरोपी आग बबूला हो गया और मां और छोटे भाई गुपेंद्रदास के साथ वाद विवाद करते हुए गाली-गलौज की।

कपड़े में आग लगाकर लगाई बाइक में आग

इसके बाद आरोपी अपने कमरे की ओर गया और कुछ देर बाद फिर हाथ में डंडा जिस पर सामने मुंडेर पर कपड़ा लपेटा हुआ था और पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा। उसने डंडे में बंधे कपड़े में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई और जलती हुई लाठी से घर के बाहर आंगन में रखी दो मोटरसाइकिल पर भी पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

मां पर भी फेंकी लकड़ी

इसके बाद आरोपी यही नहीं रुका उसने जलती हुई लकड़ी मकान की खुली खिड़की से बूढ़ी मां के कमरे से बूढ़ी मां पर फेंक दी इससे बूढ़ी ईमलाबाई झुलसकर जख्मी हो गई। फिलहाल 61 वर्षीय जख्मी ईमलाबाई परमेश्वर बालाबाग का उपचार चिचगढ़ शासकीय अस्पताल के बर्न वार्ड में जारी है।

मेडिकल रिपोर्ट पश्चात कलयुगी बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण के आगे की जांच चिचगढ़ थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक काड़ेल कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर आरोपी बेटे डोमनदास (41 वर्षीय डोमनदास निवासी चिल्हाटी तहसील देवरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

(इनपुट- रवि आर्य)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।