1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Good News: अब महाराष्ट्र के इस शहर को मिली हवाई सेवा की सौगात, सीएम और डिप्टी CM ने भरी उड़ान

Good News: अब महाराष्ट्र के इस शहर को मिली हवाई सेवा की सौगात, सीएम और डिप्टी CM ने भरी उड़ान

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 16, 2025 11:39 am IST,  Updated : Apr 16, 2025 01:09 pm IST

अमरावती एयरपोर्ट से हवाई सेवा का उद्घाटन सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया। अमरावती से मुंबई की उड़ान हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी।

Amravati- India TV Hindi
अमरावती को मिली हवाई सेवा की सौगात Image Source : INDIA TV

अमरावती: महाराष्ट्र का अमरावती शहर हवाई नेटवर्क से जुड़ गया है। आज अमरावती एयरपोर्ट से हवाई सेवा का उद्घाटन सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया। इस सेवा के तहत मुंबई से अमरावती के लिए सप्ताह में 3 दिन उड़ान संचालित होगी। इस मार्ग पर एलाइंस एयर एटीआर 72 फ्लाइट का संचालन होगा। अमरावती की पूर्व सांसद और बीजेपी नेता नवनीत राणा भी इस मौके पर मौजूद रहीं।

इलाके के विकास में मील का पत्थर साबित होगा एयरपोर्ट

अमरावती शहर से 15 किलोमीटर दूर बेलोरा स्थित एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का संचालन शुरू किया गया है। लंबे अर्से से यह एयरपोर्ट तैयार था और अमरावती के लोग उड़ानों के संचालन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज हवाई उड़ानों के संचालन से इस क्षेत्र को पहली एयर कनेक्टिविटी मिल गई जो इस इलाके के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। 

व्यवसाय और पर्यटन दोनों को मिलेगा बढ़ावा

आज उद्घाटन के साथ ही अमरावती के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो गईं। अब पश्चिमी विदर्भ का देश के बाकी हिस्सों से सीधा संपर्क हो गया है जिससे इस क्षेत्र के आर्थिक विकास में काफी मदद मिलेगी। इस इलाके में व्यवसाय और पर्यटन दोनों को काफी बढ़ावा मिलेगा।

महाराष्ट्र में कुल कितने एयरपोर्ट?

बता दें कि महाराष्ट्र में मौजूदा समय में कुल 28 हवाई अड्डे कार्यरत हैं जो कि भारत में सबसे ज्यादा हैं। इन हवाई अड्डों में अंतरराष्ट्रीय, घरेलू, और अन्य सभी प्रकार के हवाई अड्डे शामिल हैं। मुंबई का  छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई  छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राज्य के प्रमुख एयरपोर्ट हैं।

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।