1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. शख्स को दिनदहाड़े उठा ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई किडनैपिंग की घटना

शख्स को दिनदहाड़े उठा ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई किडनैपिंग की घटना

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 10, 2025 12:31 pm IST,  Updated : Jan 10, 2025 01:40 pm IST

संभाजी नगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शख्स को किडनैप कर लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

शख्स को दिनदहाड़े उठा ले गए बदमाश।- India TV Hindi
शख्स को दिनदहाड़े उठा ले गए बदमाश। Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के संभाजी नगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े एक शख्स की किडनैपिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर शख्स को किडनैप किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पैसा वापस लेने के लिए गए थे, लेकिन पैसा नहीं मिला और उन्होंने शख्स को किडनैप कर लिया। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिनदहाड़े शख्स को किडनैप करने की घटना को देखा जा सकता है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जांच कर रही पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के संभाजी नगर में कुछ लोग एक व्यक्ति से पैसा वापस लेने के लिए गए थे। हालांकि जब उन्हें पैसा नहीं मिला तो आरोपियों ने एक शख्स को किडनैप करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लगभग 8 लाख रुपये की मांग थी। आरोपियों ने शख्स को किडनैप किया और फिर उसे एक लोकेशन पर ले गए, लेकिन पीड़ित का फोन घटनास्थल पर ही गिर गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपियों के बारे में भी पता लगाया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सामने आया सीसीटीवी फुटेज

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दिनदहाड़े शख्स को किस तरह से किडनैप किया गया है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग एक शख्स को पास में ही खड़ी कार में जबरन अंदर बैठाते हुए नजर आ रहे है। हालांकि उस शख्स के द्वारा इसका विरोध भी किया जाता है, लेकिन जबरन उसे धक्का देकर आरोपी कार में बैठा लेते हैं। इसके बाद आरोपी वहां से इतनी जल्दी में भागते हैं कि चलते-चलते ही वह कार का गेट बंद करते दिख रहे हैं। इसके बाद आरोपियों ने शख्स को किडनैप कर लिया और अंजान लोकेशन पर लेकर चले गए। 

यह भी पढ़ें-

चोरी की शिकायत करने पहुंची महिला, पुलिस अधिकारी ने उसकी बेटी को भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट; हाई कोर्ट पहुंचा मामला

Delhi Kiski: इंडिया टीवी के स्पेशल कॉन्क्लेव 'दिल्ली किसकी' में CM आतिशी, जानें क्या बोलीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।