1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र की राजनीति में हनुमान चालीसा Vs इफ्तार पार्टी, राज ठाकरे को जवाब देने में जुटी एनसीपी

महाराष्ट्र की राजनीति में हनुमान चालीसा Vs इफ्तार पार्टी, राज ठाकरे को जवाब देने में जुटी एनसीपी

 Reported By: Sandeep Chaudhary
 Published : Apr 15, 2022 02:44 pm IST,  Updated : Apr 15, 2022 02:44 pm IST

राज ठाकरे की हनुमान चालीसा और अजान वाले विषय पर एनसीपी पहले से ही विरोध जता रही है। 

Sharad Pawar and Raj Thackeray - India TV Hindi
Sharad Pawar and Raj Thackeray  Image Source : PTI/FILE

पुणे:  एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा वाले बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल ला दिया है। एमएनएस के हनुमान चालीसा का जवाब देने के लिए अब एनसीपी हनुमान मंदिर में इफ्तार पार्टी का आयोजन करेगी। यह आयोजन पुणे के साखली पीर के हनुमान मंदिर में किया जाएगा।

राज ठाकरे की हनुमान चालीसा और अजान वाले विषय पर एनसीपी पहले से ही विरोध जता रही है। कल राज ठाकरे पुणे के खालकर चौक में हनुमान जी की महाआरती करनेवाले हैं। राज ठाकरे के इस कदम का विरोध करते हुए एनसीपी ने भी उसी अंदाज में जवाब देने का फैसला किया है। पुणे एनसीपी की नेता शिवानी मालवदकर ने बताया है कि वे मुस्लिम धर्म के रोजा का सम्मान करते है इसलिए उन्हें रोजा इफ्तारी के लिए हनुमान मंदिर में बुलाया गया है।

NCP Poster
Image Source : INDIA TVNCP Poster

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।