1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई सेंट्रल नागपाड़ा के सिटी मॉल में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

मुंबई सेंट्रल नागपाड़ा के सिटी मॉल में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2020 10:43 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 10:47 pm IST

मुंबई सेंट्रल नागपाड़ा के सिटी मॉल में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है।

Heavy fire in City Mall of Mumbai Central Nagpada- India TV Hindi
Heavy fire in City Mall of Mumbai Central Nagpada

मुंबई: मुंबई सेंट्रल नागपाड़ा के सिटी मॉल में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है। आग को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है। इस आग चपेट में आकर फिलहाल कोई जख्मी नही हुआ है। मॉल को खाली करा लिया गया है। जान माल के नुकसान की भी खबर नही है लेकिन धुंए का गुबार आसमान में उड़ते हुए स्पष्ट दिख रहा  है। आग लगने की वजह स्पष्ट नही है। बताया जा रहा है कि आग संभवतः शार्ट सर्किट से लगी है।

मुंबई के कुर्ला में कपड़ा फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

इसके अलावा आज मुंबई के कुर्ला इलाके में भी एक कपड़ा फैक्टरी में आग लगी, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थी। अधिकारी ने कहा कि कमानी फायर स्टेशन के निकट सुंदर बाग रोड पर दोपहर करीब सवा तीन बजे एक कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां और पानी के टैंकर भेजे गए। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। अग्निशमन विभाग ने इसे प्रथम स्तर की आग बताया है। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।