1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. भयंकर बारिश के बीच मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

भयंकर बारिश के बीच मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

 Reported By: Atul Singh, Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 08, 2024 09:38 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 09:38 am IST

मुंबई में भयंकर बारिश के बीच आज हाई टाइट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज दोपहर दो बजे के करीब हाई टाइड की आशंका जताई गई है। इस दौरान समुद्र की लहरें 4.40 मीटर तक हो सकती हैं।

मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट।- India TV Hindi
मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट। Image Source : PTI

मुंबई: कल से ही हो रही लगातार बारिश की वजह से मुंबई में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से जहां आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रेलवे सहित अन्य जरूरी काम काज भी ठप पड़े हैं। बता दें कि मुंबई में कल रात से ही भारी बारिश दर्ज की जा रही है। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं आज भी कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मुंबई में हाईटाइड को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। 

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कुछ स्थानों पर हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मुंबई और उपनगरों में दिन भर आज बारिश के आसार हैं। कल शाम 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक मुंबई शहर में अवरेज 115.63 मिमी. बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा मुंबई पूर्व उपनगर में 168.68 मिमी बारिश जबकि मुंबई पश्चिमी उपनगर में 165.93 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान मुम्बई में बारिश की वजह से जलजमाव और ट्रैफिक की समस्या भी खड़ी हो गई है। 

हाई टाइड का अलर्ट

वहीं भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने मुंबई के तट पर समुद्र में हाई टाइड की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर हाई टाइड की संभावना जताई गई है। इस दौरान समुद्र से उठने वाली लहरों की ऊंचाई 4.40 मीटर तक हो सकती है। वहीं रात 1 बजकर 41 मिनट पर 3.78 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। आज रात 8 बजकर 3 मिनट पर लो टाइड रहेगा, जिस दौरान समुद्री लहरों की ऊंचाई 1.64 मीटर रहेगी। इसके साथ ही कल सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर लो टाइड के दौरान लहरों की ऊंचाई 0.96 मीटर रहेगी। 

यह भी पढ़ें- 

भारी बारिश के चलते कई ट्रेनें कैंसिल, कई का बदला समय; ये रूट डायवर्ट

मुंबई में भारी बारिश ने हाल किया बेहाल, कई हिस्सों में भरा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।