1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पत्नी से था नजदीकियों का शक, इसलिए पति ने मुंहबोले भाई की कर दी हत्या, शरीर के किए 5 टुकड़े

पत्नी से था नजदीकियों का शक, इसलिए पति ने मुंहबोले भाई की कर दी हत्या, शरीर के किए 5 टुकड़े

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 31, 2023 06:51 am IST,  Updated : Aug 31, 2023 06:52 am IST

मुंबई में एक शख्स ने एक शख्स की हत्या कर उसके शरीर के 5 टुकड़े कर दिए। इस बाबत आरोपी का कहना है कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां थीं। जबकि मृतक आरोपी की पत्नी को मुंहबोली बहन मानता था।

husband killed his wifes brother due to suspicion cut his body into 5 pieces in Mumbai- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

मुंबई के चेम्बूर इलाके में एक शख्स ने दूसरे शख्स की शक के चक्कर में हत्या कर दी. हद तो तब पार हो गई जब आरोपी ने मृतक के शरीर के 5 टुकड़े भी कर दिए. मुंबई पुलिस जोन 6 के डीसीपी हेमराज राजपूत ने बताया कि आरोपी शफीक अहमद अब्दुल मलिक शेख नाम के शख्स ने ईश्वर भगवान नाम के युवक की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद शेख ने ईश्वर के शरीर के 5 टुकड़े भी कर दिए। उन्होंने कहा, 'आरोपी को शक था कि ईश्वर और उसकी पत्नी के बीच काफी नजदीकियां हैं। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।'

शक के आधार पर की हत्या

सूत्रों के मुताबिक ईश्वर का पालन पोषण आरोपी की पत्नी के पिता ने किया था। इस कारण से ईश्वर को आरोपी की पत्नी अपना मुहबोला भाई मानती थी। हालांकि आरोपी का दावा है कि ईश्वर उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत करता था। इतना ही नहीं, वह उसकी पत्नी की छोटी बहन के साथ भी ऐसे ही हरकत करता था। इस कारण शेख ने ईश्वर को कई बार समझाया भी था। आरोपी शेख ने अपनी पत्नी को भी इस बारे में संभलने को कहा था। लेकिन उसके मन से शक हटने का नाम ही नहीं ले रहा था, जिसके बाद उसने हत्या कर शरीर के टुकड़े कर दिए.

मां बोली- मैंने उसे पाला है

दरअसल यह घटना सोमवार की है। ईश्वर कई दिनों से लापता था। इस बीच जब आरोपी के ससुर ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसने उसकी हत्या कर दी और हत्या करने के बाद शव को घर में ही रखा है। आरोपी की सास और मृतक की मुंहबोली मां रेश्मा ने इंडिया टीवी से बातचीत की और बताया कि जो आरोप उसका दामाद लगा रहा है वो गलत है। ईश्वर को मैंने पाला है और मेरी बेटी को अपनी बहन की तरह मानता था। इस तरह की हरकत वो कर ही नहीं सकता। वहीं आरोपी की पत्नी और मृतक की मुंहबोली बहन रेश्मा शेख ने बताया की ईश्वर मेरे लिए भाई की तरह था मैं उसे राखी बांधती थी। वो थोड़ा हसी मजाक करता था जिस वजह से मेरे पति को शक होता था। उन्होंने मुझे कहा था की तुझे तेरा भाई चाहिए या मैं जिसके बाद मैंने भाई ईश्वर से बातचीत करना बंद कर दिया था। इसके बावजूद पता नहीं क्या हुआ उसने मेरे भाई की हत्या कर दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।